Sunday, April 26, 2026
Uncategorized

अमरिंदर सिंह की टाटा,बॉय बाय कांग्रेस को,खुद का नया दल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आख़िरकार कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है, कैप्टन ने कहा, अब मैं कांग्रेस में नहीं रह सकता, अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस भी हटा दिया है, हालाँकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात के एक दिन बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल नहीं हो रहे हैंl

समाचार चैनल एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है, ”अभी तक मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कांग्रेस में नहीं रहूंगा। पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल के बीच इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा देने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अमित शाह से उनके आवास पर मुलाIओऊOOIईकात की, जिससे विधानसभा चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, उसी दिन नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

लगभग 45 मिनट तक अमित शाह से मिलने के बाद, अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिले। #FarmLaws के खिलाफ लंबे समय से चल रहे किसानों के आंदोलन पर चर्चा की और उनसे कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी के साथ संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया। माना जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अब नई पार्टी बना सकते हैं और भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं.

Leave a Reply