प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) न्यूयार्क के जिस होटल में ठहरे थे, उसके सामने शनिवार को बड़ी संख्या में भारतवंशी इकट्ठा हो गए। उत्साह से लबरेज भारतवंशियों ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में जमकर नारेबाजी की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पीएम मोदी के संबोधन से पहले वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों से न्यूयार्क गूंज उठा।
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए बचपन में चाय बेचने वाली बात साझा की और बताया कि एक लोकतंत्र में इतनी ताकत होती है कि उसकी बदौलत वही चाय बेचने वाला मुख्यमंत्री बना और फिर उसे प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने का मौका भी मिला।
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार की शाम (स्थानीय समयानुसार) न्यूयार्क पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने वाशिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लिया। वह तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर बुधवार को वाशिंगटन पहुंचे थे। कोरोना संक्रमण की महामारी की शुरुआत के बाद पीएम मोदी की पड़ोसी के अलावा किसी अन्य देश की यह पहली यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने जहां अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की, वहीं अपने आस्ट्रेलियाई व जापानी समकक्ष स्काट मारीसन व योशिहिदे सुगा से भी भेंट की। इससे इतर उन्होंने पांच वैश्विक कंपनियों के सीईओ से मुलाकात कर उन्हें भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
जापान और भारत ने आतंकवादी परदे के पीछे के इस्तेमाल की निंदा की है और सहयोग के खासकर प्रौद्योगिकी नए क्षेत्रों की शुरूआत करते हुए में आतंकवाद के समर्थन को समाप्त करने की मांग की है।





