Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

सनसनीखेज खुलासा: पंजाब का नया मुख्यमंत्री दलित नही,कन्वर्टेड ईसाई?

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है, चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस पार्टी और मीडिया का एक गिरोह उन्हें दलित बता कर प्रचारित कर रहा है, हालाँकि अब सुदर्शन न्यूज़ नई बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री दलित नहीं बल्कि ईसाई हैं.

सुदर्शन न्यूज़ के सम्पादक सुरेश चव्हाणके ने ट्वीट कर कहा, दलित सिख नहीं बल्कि इसाई मुख्यमंत्री दिया है पंजाब को कॉंग्रेस ने? उनकी पत्नी हमको प्रतिक्रिया दे रही हैं तो पीछे दिवार पर क्रॉस लटक रहा है! सुरेश चव्हाणके ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दीवार पर क्रॉस का चिन्ह लटकता हुआ दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस ने रचा नया इतिहास – एक दलित साथी, सरदार चरनजीत चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बना हर गरीब साथी और कार्यकर्ता को किया गौरवान्वित व और ताकतवर। तारीख़ गवाह है कि आज का यह निर्णय पंजाब व देश के हर वंचित और शोषित साथी के लिए उम्मीद की नई किरण बनेगा और नए दरवाज़े खोलेगा।

आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ एक महिला आइएएस अधिकारी ने 2018 में आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया था, चन्नी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी बताये जाते हैं. ये मामला राहुल गांधी के संज्ञान में भी गया था.

महिला आईएएस से अश्लीलता भी

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान उनके (पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी) के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और अध्यक्ष उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

चन्नी को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए रेखा शर्मा ने कहा, आज उन्हें एक महिला के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब का सीएम बनाया है। यह विश्वासघात है। वह महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए। वह सीएम बनने के लायक नहीं है। मैं सोनिया गांधी से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का आग्रह करती हूँ.

आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ एक महिला आइएएस अधिकारी ने 2018 में आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया था, चन्नी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी बताये जाते हैं. ये मामला राहुल गांधी के संज्ञान में भी गया था.

आरोपों पर सफाई देते हुए चन्नी ने कहा था कि ‘मैसेज गलती से महिला अधिकारी को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि दूसरे ही दिन महिला अधिकारी से इस संबंध में गलती मान ली थी और मुख्यमंत्री की हाजिरी में यह मामला हल को गया था। उस समय सीएम अमरिंदर सिंह ने भी कहा था कि मामला सुलझा लिया गया है. लेकिन मई 2021 में मामला तब एक बार फिर सामने आया जब पंजाब महिला आयोग ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार को नोटिस भेजा।

Leave a Reply