5 सितंबर को उत्तर प्रदेश में किसान महापंचायत थी, महापंचायत को सम्बोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने अल्लाह-हु-अकबर का नारा लगाया। पर टिकैत द्वारा लगाया गया अल्लाह-हु-अकबर का नारा मुस्लिमों को कबूल नहीं है, मुजफरनगर के शाहिद हुसैन ने कहा, मुस्लिम हर-हर महादेव नहीं बोलेगा, उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा संभव नहीं है.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुजफ्फरनगर के निवासी शाहिद हुसैन से पूछा जाता है कि ‘राकेश टिकैत ने अल्लाह-हू-अकबर और हर हर महादेव का नारा दिया इसमें क्या दिक्कत हो गई। इसको लेकर हुसैन ने कहा, “मुसलमान हर हर महादेव नहीं बोलेगा। यह आज का कोई एकांकी नाटक नहीं है। जब महात्मा गाँधी सक्रिय राजनीति में आए, तब वो भी हिंदू-मुस्लिम भाई चारा बढ़ाने के लिए, रोजाना ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान गाया करते थे, लेकिन मुसलमानों ने इसे कभी भी नहीं गाया। यहाँ तक की देश का विभाजन भी हो गया, तभी भी इसे किसी भी मुसलमान ने नहीं गाया।”
उन्होंने आगे कहा, ”आज किसान के नाम पर राकेश टिकैत राजनीति कर रहे हैं। जहाँ तक उनके अल्लाह-हू-अकबर और उसके प्रतिवाद में हर हर महादेव कहने की बात है, तो वो कहते रहें। लेकिन मुसलमान हर हर महादेव कभी नहीं कहेगा।
मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में राकेश टिकैत द्वारा लगाए अल्लाह-हु-अकबर के नारे को लेकर सुदर्शन न्यूज़ से बात करते हुए पश्चिमी यूपी के एक मुस्लिम ने कहा, अल्लाह-हु-अकबर कहने से राकेश टिकैत के न तो गुनाह धुलेंगे, न उनकी तौबा कबूल होगी। मुस्लिम शख्श ने यह भी कहा कि ‘राकेश टिकैत अल्लाह-हु-अकबर कहते रहें, हम हर-हर महादेव नहीं कहेंगे। क्योंकि हमारा ईमान अल्लाह-हु-अकबर पर है, ला इलाहा-इल्लल्लाह पर है.
Thank u Shahid Hussain Jee pic.twitter.com/VZMlRGCIeb
— Alok Bhatt (@alok_bhatt) September 12, 2021





