Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी की नींद उड़ाई ओवैसी ने,खुली चुनौती जगह और समय तुम तय करो…

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने 7 सितंबर को अयोध्या के मुस्लिम बहुल रुदौली विधानसभा क्षेत्र से यूपी चुनाव अभियान का आगाज किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर देश के मुसलमानों के साथ ठगी हुई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को उन्होंने इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी. ओवैसी ने अखिलेश पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमेशा मुस्लिमों में भय पैदा किया है. ओवैसी ने कहा कि यदि अखिलेश यादव अपनी सरकार के वक्त योगी आदित्यनाथ पर केस चला देते तो वह कुछ नहीं कर पाते, लेकिन सच्चाई यही है कि कोई नहीं चाहता मुसलमान आगे बढ़े. ये चाहते हैं कि 19 फीसदी मुसलमान इनकी गुलामी करें, लेकिन हिस्सेदारी न मांगे.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) आज बाराबंकी पहुंचे. यहां जनसभा को भी संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा क‍ि हम केवल 2022 के यूपी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) की तैयारी नहीं कर रहे बल्कि हम उत्तर प्रदेश में एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आएंगे. ओवैसी ने रैली के दौरान सपा के यादव ‘वोट बैंक’ का उदाहरण देते हुए मुसलमानों से AIMIM के पक्ष में एकजुट होने की अपील की.

मॉब लिंचिंग को लेकर UP सरकार पर निशाना
बाराबंकी में एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा क‍ि 2014 से मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) के नाम पर केवल मुसलमानों को मारा जा रहा है. उत्तर प्रदेश में मुसलमानों पर जुल्म करने वालों को पुलिस गिरफ्तार करती है, लेकिन 24 घंटे में उन्हें जमानत दे दी जाती है. जुल्म करने वालों को यह पता है कि बीजेपी की सरकार उनके साथ है. वह उन्हें बचा लेगी.

ट्रिपल तलाक कानून से भी परेशानी
मोदी सरकार द्वारा बनाए गए ट्रिपल तलाक कानून पर भी ओवैसी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक कानून लाकर मोदी सरकार ने मर्दों को और मजबूत कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों के खिलाफ कानून क्यों नहीं लाती, जो अपनी बीवियों को अपने साथ नहीं रखते. उनकी बीवियां दर-दर की ठोकरें खा रही हैं. ओवैसी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह बताएं कि गुजरात की भाभी का क्या होगा. ओवैसी ने सीएए कानून को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि यह सरकार केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है.

‘100 साल पुरानी कांग्रेस शहीद’
ओवैसी ने कहा कि 17 मई को बाराबंकी में 100 साल पुरानी कांग्रेस को शहीद कर दिया गया था. उस समय के एसडीएम जो अब सीडीओ पद पर प्रमोट हो गए हैं उन्होंने सैकड़ों लोगों को जेल भेज दिया था, कई लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की. एसडीएम ने 100 साल पुरानी मस्जिद को बिना किसी नोटिस के के गिरवा दिया. मैं उसे पॉलिटकल डेमोलिशन कहूंगा. वह मस्जिद किसी के बाप की जागीर थी क्या, जो उसे तोड़ दिया गया. क्या उस समय सपा-बसपा ने इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई थी. उस समय केवल मैंने इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की.

मुसलमानों से साथ आने की अपील
रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, अब तक मुस्लिम केवल सेकुलरिज्म के नाम पर वोट डालते आये हैं. सपा-बसपा को वोट डालते आये हैं, लेकिन क्या ये लोग कभी मुसलमानों का नाम लेते हैं. इसलिए आप सभी मेरे साथ आएं, मैं आपकी आवाज को मजबूत करूंगा. उन्होंने कहा कि अब चुनाव आए हैं यूपी में इसलिए सभी लोग मुसलमानों से मीठी-मीठी बातें करेंगे लेकिन अब मुसलमानों को नेता बनने का समय आ गया है. अब मुसलमानों को जंजीर में बंधकर रहने की जरूरत नहीं मुसलमान अब खुद सामने आएं और अपनी ताकत का एहसास कराएं.


मुस्लिम किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाता?
ओवैसी ने सपा, बसपा और भाजपा समेत सभी पार्टियों को कव्वाल पार्टी कहते हुए उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, जब हिंदुओं में अलग-अलग जाति के लोग सभी पार्टियों को वोट कर सकते हैं तो उन्हें वोट कटवा नहीं कहा जाता फिर हमें वोट कटवा क्यों कहा जाता है. जब 11 फीसदी यादव अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को मुख्यमंत्री बना सकते हैं, तो 19 फीसदी मुस्लिम किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बना सकते. उन्होंने कहा कि भारत तब मजबूत बनेगा जब मुसलमानों को उनका हक मिलेगा.

एनकाउंटर पर उठाए सवाल
ओवैसी ने सीएम योगी पर भी बाबा कहते हुए तंज कसा और कहा कि बाबा ने यूपी में बहुत विकास किया. यूपी की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं. बच्चे बुखार से मर रहे हैं लेकिन बाबा विकास कर रहे हैं. 6770 एनकाउंटर, 140 मारे गए. 37 फीसदी मुसलमानों को गोली मार दी गई. ओवैसी ने कहा कि ठाकुर कहते हैं कि बाबा योगी हमारा नेता है. ओबीसी कहता है कि मोदी हमारे नेता हैं और कुर्मी भी कहते हैं कि अनुप्रिया हमारी नेता है.

Leave a Reply