Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

बड़ा सनसनीखेज खुलासा : हिंदुस्तान के बच्चों से धोखाधड़ी

दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर एक गंभीर आरोप लगा है। बता दें कि खुले तौर पर प्राइवेट स्कूलों में EWS यानी ECONOMIC WEAKER SECTION में जो सीटें रहती हैं उनपर विदेशियों का एडिमिशन हो रहा है। ऐसे में आरोप है कि दिल्ली के गरीब बच्चों का हक मारा जा रहा है। बता दें कि स्कूल में फ्री में एडमिशन के लिए जो सीटें देश के लोगों को आर्थिक आधार पर मिलनी चाहिए वो बाहर से आए लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। आरोप को लेकर कहा गया है कि देश की राजधानी में इस तरह का हाल है और केजरीवाल सरकार बड़ी खामोशी से ये सब होने दे रही है। वहीं इस मुद्दे को लेकर ज़ी हिन्दुस्तान का दावा है कि उनकी तरफ से एक बड़ा स्टिंग ऑपरेशन किया गया है। वहीं इस ऑपरेशन को करने में करीब 3 महीने का समय लगा।

 

ज़ी मीडिया का दावा है कि उसके अंडर कवर रिपोर्टर की जांबाज़ी के चलते खुफिया कैमरे में वो चेहरे रिकॉर्ड हुए जो इस धांधली का फायदा उठा रहे हैं। वो किरदार बेनकाब हुए जिनकी कलम से उन विदेशी कैंडिडेट्स को दिल्ली के स्कूलों में फ्री वाली सीट मिल रही है, जो आए तो बाहर से हैं लेकिन चोरी छिपे देश की राजधानी में रहते हैं और हमारे और आपके हक पर डाका डाल रहे हैं।

मीडिया में आई इस रिपोर्ट का कहना है कि, दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी लोगों द्वारा यहां के निवासियों का हक मारा जा रहा है। आपको बता दें कि दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में खुले तौर पर प्राइवेट स्कूलों में EWS में सीटों पर विदेशियों के बच्चे पढ़ रहे हैं और केजरीवाल सरकार खामोश है। इसको लेकर किए गए स्टिंग पर पता चला है कि दिल्ली में बर्मा के कई शरणार्थी रहते हैं और वो दिल्ली वालों के हक पर अपना कब्जा जमाए बैठे हैं। इसमें प्राइवेट स्कूलों में EWS कोटे के तहत वो एडमिशन हासिल कर रहे हैं।

वहीं इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने Zee के ऑपरेशन को लेकर कहा कि, #OperationHeadMaster से साफ है कि दिल्ली शिक्षा विभाग EWS की लिस्ट में धांधली कर रहा है! विकासपुरी में रहने वाले 20 विदेशी बच्चों का EWS के तहत Admission किया है। 15 जून लिस्ट में बच्चों का नाम आया, 23-24 जून को SDM ऑफिस से Aadhar व Income Certificate बना। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में EWS केटेगरी के बच्चे Admission के लिए इंतजार में हैं क्योंकि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की चिंता नहीं है, वे सिर्फ रोहिंग्याओं को सरकारी दस्तावेज सहित सारी सुविधाएं देने में व्यस्त हैं।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा था कि, घुसपैठियों को सरकारी दस्तावेज प्रदान करना व उनके बच्चो का गलत तरीके से Admission कराना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है! हमारी मांग है कि अरविंद केजरीवाल इसपर जवाब दें, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत इस्तीफा दें और इसकी CBI जांच हो!

Leave a Reply