Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

पुलिस गयी जेल,3 बन्द एक अधिकारी बीमार,करण जौहर की रिश्तेदार से मांगी रिश्वत

भोपाल। राजधानी भोपाल में साइबर सेल से जुड़े एक मामले में एडिशनल एसपी दीपक ठाकुर के खिलाफ लोकायुक्त कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वहीं इसी मामले में 3 पुलिस कर्मियों को जेल भेज दिया गया है। एएसपी दीपक ठाकुर की एंटिसिपेट्री बैल की अर्जी खारिज कर लोकायुक्त कोर्ट ने किया गिरफ्तरी वारंट जारी किया है।

दरअसल दीपक ठाकुर सहित क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक इरशाद परवीन, आरक्षक सौरभ भट्ट और आरक्षक इंद्रपाल सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। साइबर सेल से जुड़े मामले में गबन के मामले में लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी। जिसके बाद लोकायुक्त कोर्ट में इन चारों के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन दीपक ठाकुर ने मेडिकल फिट न होने का हवाला दिया। बुधवार को दीपक ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि इस मामले में फिल्म निर्माता करण जौहर की बुआ फरियादी हैं। साइबर सेल ने एक मामले में करण जौहर की बुआ गुलशन जौहर और उनकी बेटी रिमी जौहर को आरोपी बनाया था। दोनों मां बेटी ने साइबर सेल पर मामले में झूठे तरीके से फंसाने का आरोप लगाया था।

वहीं आरोप है कि एडिशनल एसपी दीपक ठाकुर और तीनों आरक्षकों द्वारा जेल में बंद मां-बेटी को बाहर निकालने और जल्द कोर्ट में मामले में चालान पेश करने के लिए लगभग तीन लाख रुपए की डिमांड की थी । यह डिमांड उनके रिश्तेदारों से की गई थी। इसके बाद गुलशन जौहर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी।

Leave a Reply