Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

हिन्दू जागरण मंच की बड़ी रैली इंदौर में,न पत्थरबाजी, न गालियां, न धमकी,जिहादी PFI रैली के खिलाफ ज्ञापन

लव जिहाद, छेड़छाड़ और राष्ट्र विरोधी घटनाओं से नाराज हजारों हिंदूवादियों ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया। हिंदू संगठनों के नाराज पदाधिकारियों ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ) और पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) पर उन्माद की साजिश का आरोप लगाकर प्रतिबंध की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा, हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्ना हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। स्थिति संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

इंदौर. इंदौर (Indore) में चूड़ी वाले की पिटाई और उसके बाद हुए घटनाक्रम के बाद आज हिन्दू जागरण मंच ने डीआईजी (DIG) को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान हजारों की संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता रैली के रूप में डीआईजी कार्यालय पहुंचे. वहां जमकर नारेबाजी की और पुलिस को अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की मांग की.

इंदौर में आज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने डीआईजी ऑफिस पर प्रदर्शन कर महाज्ञापन सौंपा. संगठन के कार्यकर्ता अलग अलग से रैली के रूप में रीगल चौराहे पर जमा हुए. वे अपने हाथों में तिरंगा झंडा और भगवा ध्वज लिए हुए थे. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई. भीड़ की वजह से रास्ते जाम हो गए. इस प्रदर्शन की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. हिन्दू जागरण मंच के तले ये महाज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें राष्ट्र विरोधी ताकतों पर अंकुश लगाने की मांग की गई.

अराजक तत्वों पर रोक की मांग
मंच ने अपने ज्ञापन में कहा कि इंदौर शहर में लगातार अराजक और हिंदू विरोधी घटनाएं हो रही हैं. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. इसे तत्काल रोकने की जरूरत है. 15 अगस्त से अब तक 4 ऐसी घटनाएं हुई हैं. जिनकी वजह से शहर की फिजा बिगड़ी है. ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसका प्रयास करना चाहिए. ताकि शहर में अमन चैन बना रहे और सांप्रदायिक माहौल न बिगड़े. साथ ही हिन्दू संगठनों ने आगामी त्यौहारों जैसे जन्माष्टमी, गोगा नवमी, गणेश उत्सव, नवदुर्गा को परम्परागत तरीके से मनाने की अनुमति देने की भी मांग की.

पुलिस को चेतावनी
जिले के एडीएम पवन जैन ने कहा हिंदू संगठनों ने ज्ञापन देकर शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. इन्होंने पहले से ही सूचना दे दी थी कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं रखेंगे. उन्होने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कही है. बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा हमारी पुलिस को लेकर कोई शिकायत नहीं है. पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन हिंदू समाज ये चेतावनी देने आया है कि पुलिस प्रशासन उनके धैर्य की परीक्षा न ले.

पुलिस बल के साथ 150 अफसर तैनात
हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. हालांकि एहितयात के तौर पर रैली वाले पूरे रास्ते पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. शहर भर के करीब 150 से ज्यादा अधिकारी अपने-अपने बल के साथ मुस्तैद थे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके.

 

 

 

Leave a Reply