Monday, April 27, 2026
Uncategorized

10 नमकहराम पहचाने गए,4 नमकहराम गिरफ्तार, खाते हिंदुस्तान की,गाते पाकिस्तान की

मध्य प्रदेश के उज्जैन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि भीड़ ने ‘तालिबान जिंदाबाद’ के नारे लगाए. हालांकि उज्जैन पुलिस का कहना है कि तालिबान से संबंधित नारे नहीं हैं. एक देश विशेष के संबंध में नारे लगाए गए थे. उस पर ये एक्शन लिया है.

उज्जैन में आजतक के संवाददाता संदीप कुलश्रेष्ठ के मुताबिक जिले में कोरोना के कारण मुहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी. आरोप है कि 19 अगस्त को थाना खारा कुआं क्षेत्र में मोहर्रम से एक दिन पहले ताजिया भ्रमण के दौरान भीड़ ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए. निकास चौराहे के पास युवक जमा हुए और नारेबाजी हुई.

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल के मुताबिक CCTV  और उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा,

“जीवाजी गंज थाना क्षेत्र के अंदर कल (19 अगस्त) लगभग 10 बजे के आसपास का घटनाक्रम है जिसमें भारत विरोधी नारों की जानकारी आई है. हम लोगों ने केस रजिस्टर कर लिया है. उसमें जिन लोगों को चिन्हित किया गया है उनसमें से चार लोगों की गिरफ्तारी कर चुके हैं. वीडियो फुटेज आदि जो भी एविडेंस है उनका एनालिसिस चल रहा है. जो भी लोग होंगे, जिनके द्वारा यह कृत्य किया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

“अभी तक हमने 10 लोगों को आइडेंटिफाई किया था. उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, और इसमें 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. तालिबान से संबंधित नारे नहीं है. एक देश विशेष के संबंध में नारे लगाए गए थे. उस पर यह कार्यवाही की गई है.”

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि क्या महामारी के मद्देनजर सभी सार्वजनिक जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने के जिला प्रशासन के फैसले की प्रतिक्रिया में नारे लगाए गए थे, एसपी ने कहा कि ऐसा नहीं है. हमने पहले ही आयोजकों से बात कर ली थी. वह जुलूस नहीं निकालने पर सहमत हुए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में तालिबानी मानसिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उज्जैन में जो हुआ है उस पर हमने सख्त रुख अपनाया है और गिरफ्तारियां हुई हैं. आपको बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि भीड़ ने ‘तालिबान जिंदाबाद’ के नारे लगाए हैं. हालांकि एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल इससे इंकार कर चुके हैं. उन्होंने साफ कहा कि तालिबान से जुड़ी कोई नारेबाजी वहां नहीं हुई थी.

Leave a Reply