कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh News) के एक ट्वीट से एमपी में सियासी हलचल बढ़ गई है। उन्होंने दावा किया है कि दूसरे राज्यों की तरह एमपी में भी सीएम (Discussion On CM Change In MP) बदलने की चर्चा है। उन्होंने बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगे थे। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा है कि अगर आप नहीं देंगे तो मैं कल (सोमवार) सूची जारी कर दूंगा। इसके बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया। सीएम शिवराज ने इस मसले पर खुद ही सफाई दी है।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि आज कल बीजेपी-मोदी और शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। एमपी में भी कुछ हमारे बीजेपी के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन-कौन एमपी बीजेपी में उम्मीदवार हैं, कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगो तो मैं कल सूची दे दूंगा।
इसके बाद प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, बीजेपी के बड़े नेताओं की तरफ से इसे लेकर कोई सफाई तो नहीं आई है, लेकिन शिवराज सिंह चौहान खुद ही जवाब देने सामने आ गए। सीएम ने ठहाका लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की बातों पर कुछ कहने की जरूरत है क्या। उसके बाद सीएम में आगे बढ़ गए।


दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के ताजा ट्वीट ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में मामू (शिवराज सिंह चौहान) का जाना तय है। दिग्विजय ने दो नेताओं के नाम भी बताएं हैं, जो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट जारी कर दो नेताओं के नाम बताए हैं, जो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। सिंह ने कहा है कि अब मप्र भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदीजी के उम्मीदवार प्रहलाद पटेल व संघ के उम्मीदवार वीडी शर्मा, बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू (Shivraj Singh Chahan) का जाना तय है।





