Friday, February 27, 2026
Uncategorized

CRIME NEWS : मोहम्मद फरीद ने भाभी शबनम बेगम की इज्जत लूटी,भाई मोहम्मद सईद ने बीवी को दे दिया ट्रिपल तलाक

सऊदी अरब में बैठे पति ने पत्नी का साथ देने की बजाय अपने भाई और परिवार को ठीक ठहराया और फोन पर ट्रिपल तलाक दे दिया। पुलिस ने अब आरोपी देवर के साथ पति पर भी केस दर्ज कर लिया है।

सऊदी में बैठे पति ने फोन पर दिया ट्रिपल तलाक।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ट्रिपल तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक देवर मोहम्मद फरीद(बदला नाम) ने भाभी शबनम बेगम (बदला नाम) को अकेला देखकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा, लेकिन जब सफल नहीं हुआ तो भाई को बोलकर ट्रिपल तलाक दिला दिया। यही नहीं, आरोप है कि ससुरालियों ने पीड़िता को जलाकर मारने का भी प्रयास किया। लखनऊ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुडंबा क्षेत्र में रह रही महिला ने आरोप लगाया कि उसका 2017 में निकाह हुआ था। पति (मोहम्मद सईद) बदला नाम सऊदी अरब में जॉब करते हैं। बीते शुक्रवार को वह घर में अकेली थी। इस दौरान देवर आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। जब उसने विरोध किया तो देवर ने जबरन उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। वो किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागी, लेकिन उसे बाहर निकलने नहीं दिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका शोर सुनकर अन्य ससुराली भी वहां आ गए, लेकिन उसकी बात पर भरोसा करने की बजाय देवर का ही साथ देने लगे। उसे बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद वीडियो कॉल पर पति से तीन तलाक दिला दिया। वो रोती रही, लेकिन पति ने एक नहीं सुनी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसे जलाकर मारने की भी कोशिश की। जांच अधिकारी फरीद अहमद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, देवर और अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply