Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

अजीबोगरीब कांड पुलिस के DSP का

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीएसपी विनीत सिंह ने धर्मांतरण कर दूसरी शादी रचाने के मामले में अब सीबीसीआइडी जांच होगी। गैर राज्य की निवासी युवती ने सीओ विनीत सिंह पर इस्लाम धर्म कुबुल कर उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी रचाने का गंभीर आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि सच सामने आने पर उसे डराया-धमकाया गया। इस मामले की शिकायत डीजीपी मुख्यालय में की गई थी। सीओ के विरुद्ध अन्य शिकायतें भी थीं। एडीजी प्रशासन ने शिकायतों की जांच सीबीसीआइडी से कराने का निर्देश दिया है।

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रायबरेली में तैनात रहने के दौरान पुलिस उपाधीक्षक विनीत सिंह का तबादला दूसरे जिले में हुआ था। तबादला आदेश का पालन न करने पर मार्च, 2020 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बहाली के बाद उन्हें पीलीभीत भेजा गया था और वहां भी शिकायतों के चलते उन्हें हटा दिया गया था। वर्तमान में वह सीबीसीआइडी, कानपुर में तैनात हैं।

रायबरेली जिले के ऊंचाहार में तैनात रह चुके डीएसपी विनीत सिंह एक मुस्लिम लड़की के प्यार में इस कदर आशिक बने कि अपनी शादी की बात छिपाकर उस मुस्लिम लड़की के साथ निकाह तक कर लिया। इसके लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम भी कबूल लिया। जब उस लड़की के सामने विनीत सिंह की सच्चाई आई तो उसने तलाक की मांग कर दी थी, लेकिन डीएसपी विनीत सिंह उसे तलाक न देने पर अड़े है।

Leave a Reply