बागपत की एक महिला को अलीगढ़ जनपद के रहने वाले एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू बन स्वयं को चिकित्सक बता पहले फोन पर बातें की और उसके बाद महिला के घर पहुंचकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। बाद में पुलिस आरोपित को हवालात में डाल दिया।
बागपत के दाहा में दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला को अलीगढ़ जनपद के रहने वाले एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू बन स्वयं को चिकित्सक बता पहले फोन पर बातें की और उसके बाद महिला के घर पहुंचकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने ये सब बातें अपने स्वजन को पहले ही बता दी थी। महिला के स्वजन ने युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
बीस दिन से आ रहा था फोन
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पास अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक का 20 दिन से फोन आ रहा था। युवक ने पहले स्वयं को चिकित्सक बताया था। उसने युवक से बात करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई ,तो आरोपित युवक जबरन उसके पास फोन करने लगा। उसने यह बातें अपने पति को बता दी, जिसके बाद उसके पति ने भी युवक की बातों को सुना। उसके स्वजन ने आरोपित युवक को किसी तरह अपने घर बुला लिया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित युवक उनके घर पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छेड़छाड़ की धाराओं में केस
यह देख उसके स्वजन ने आरोपित युवक की पिटाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर, महिला के स्वजन ने बताया कि आरोपित युवक मुस्लिम है और फोन पर अपना नाम अंकित बताता रहा। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पीडि़त महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शाहरूख पुत्र अनवर निवासी फरीदपुर, थाना अकराबाद, अलीगढ़ जनपद को जेल भेजा गया है।





