Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

योगी आदित्यनाथ का जलवा,16 जिला पंचायत निर्विरोध, अखिलेश यादव ने 11 अध्यक्ष निकाले,

 

UP Zila Panchayat Chunav Results: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Adhshkya Chunav) के में 16 जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है. दरअसल इनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. अब सिर्फ औपचारिक तौर पर घोषणा और जीत का प्रमाण पत्र दिया जाना ही बाकी है. अभी तक कुल 17 सीटों में से 16 पर बीजेपी प्रत्याशी और 1 पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है.
इस बीच, सपा ने 11 जिलों के पार्टी अध्यक्षों को उनके पद से हटा दिया है. राज्‍य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए शनिवार (26 जून) नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख तय की थी. प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिली खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), अपना दल (एस) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी बयान के मुताबिक 17 जिलों में एक ही प्रत्याशी का नामांकन वैध पाया गया है. इस प्रकार इन जिलों के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है.

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव को अहम माना जा रहा है। जिला पंचायतों पर कब्जे के जरिए राजनीतिक दल अपनी ताकत के साथ साथ जनता के समर्थन की मुहर बताते हैं। औपचारिक तौर पर जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव जुलाई महीने में होना है। लेकिन जो नतीजे आ रहे हैं उससे बीजेपी गदगद है। गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पर साधना सिंह का निर्वाचन हुआ है, पनियरा से विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी हैं।

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी

  1. आगरा – मंजू भदौरिया
  2. गाजियाबाद – ममता त्यागी
  3. मुरादाबाद – डॉ. शेफाली
  4. बुलंदशहर – डॉ. अंतुल तेवतिया
  5. ललितपुर – कैलाश निरंजन
  6. मऊ – मनोज राय
  7. चित्रकूट – अशोक जाटव
  8. गौतमबुद्ध नगर – अमित चौधरी
  9. श्रावस्ती – दद्दन मिश्र
  10. गोरखपुर – साधना सिंह
  11. बलरामपुर – आरती तिवारी
  12. झांसी – पवन कुमार गौतम
  13. गोंडा – घनश्याम मिश्र
  14. अमरोहा- ललित तंवर
  15. मेरठ- गौरव चौधरी

चुनाव पूर्व कामयाबी
आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP की मंजू भदौरिया का निर्विरोध निर्वाचन करीब करीब तय माना जा रहा है अगर बात गाजियाबाद की करें तो ममता त्यागी की जीत को निर्णायक नतीजों के तौर पर देखा जा रहा है। श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा का निर्विरोध चयन  हुआ है उन्हें किसी तरह की चुनौती नहीं मिली।गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव में अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन ना होने की वजह से अमित चौधरी का चुना जाना तय है

सपा की तरफ से की गई बड़ी कार्रवाई जहां-जहां बीजेपी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं वहां के जिला अध्यक्ष को हटाया गया जबकि इटावा से समाजवादी पार्टी के अंशुल यादव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए।

Leave a Reply