Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

रीवा,मध्यप्रदेश में फिर हुआ एक शर्मनाक कांड……

रीवा में लड़की को नग्न हालत में थाने लानेका मामला अभी ठंडा नही हुआ था कि…..

obscene photos viral

एमपी के रीवा में पति को नौकरी देने के बहाने ट्रांसपोर्टर ने उसकी पत्नी के साथ की हैवानियत की. इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसने सोशल मीडिया में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए. पुलिस नेआईपीसी की धारा 376 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ल‍िया है. (प्रतीकात्मक फोटो) 

obscene photos viral

रीवा में नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार की पत्नी के साथ हैवानियत और ब्लैकमेलिंग की घटना सामने आई है. (प्रतीकात्मक फोटो) 

obscene photos viral

रीवा में निराला नगर निवासी युवक त्रिपाठी ट्रांसपोर्ट में नौकरी मांगने गया था. रोजगार देने के नाम पर ट्रांसपोर्टर त्रयंबकम त्रिपाठी ने उसकी पत्नी से मेलजोल बनाया, फिर मोबाइल नंबर लेकर वाट्सएप चैटिंग की. (प्रतीकात्मक फोटो) 

obscene photos viral

 

चैटिंग का जबाब देने पर अश्लील मैसेज पोस्ट कर स्क्रीनशॉट बनाया और पति को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. (प्रतीकात्मक फोटो) 

obscene photos viral

परिवार टूटने के डर से महिला ने ट्रांसपोर्टर की बात मान ली और जब घर में महिला का पति नहीं था. तब आरोपी त्रयंबकम त्रिपाठी ने हैवानियत की और इसका वीडियो बना कर लगातार ब्लैकमेल करने लगा. (प्रतीकात्मक फोटो) 

obscene photos viral

 

तंग आकर महिला ने जब विरोध किया तो ट्रांसपोर्टर ने अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. थक-हार कर महिला ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. (प्रतीकात्मक फोटो) 

obscene photos viral

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और आईटी एक्ट के मामला दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले की पुल‍िस गंभीरता से जांच कर रही है. (प्रतीकात्मक फोटो) 

Leave a Reply