Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

समाजवादी पार्टी को करारी चोट,2 जगह प्रत्याशियों ने फार्म ही नही भरा, भाजपा निर्विरोध, कांग्रेस बसपा पहले ही मैदान छोड़ चुके

उत्तर प्रदेश में इस समय ‘जिला पंचायत अध्यक्ष’ पद का चुनाव चल रहा है और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पूरे जोश के साथ मैदान में हैं। राज्य की लगभग सभी सीटों पर बीजेपी और सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं और दोनों पार्टियों के उम्मीदवार भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इसी बीच एक दिलचस्प खबर सामने आई है.

यूपी के गोंडा में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम मिश्रा निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए, दरअसल सपा का प्रत्याशी अपनी पार्टी से विश्वासघात करते हुए नामांकन करने ही नहीं आया, जिसकी वजह से भाजपा के घनश्याम मिश्रा निर्विरोध चुने गए. गोंडा के अलावा श्रावस्ती से पूर्व सांसद दद्दन मिश्र भाजपा से निर्विरोध चुने गए.

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के इस चुनाव को 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है और यही वजह है कि इस चुनाव को जीतने के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है.

Leave a Reply