Thursday, April 23, 2026
Uncategorized

40 के लगभग मारे गए,इज़राइल पर हमला करने की गलती इस्लामिक आतंकवादियों की,ईसाइयों पर पथराव से हुआ शुरू,सैंकड़ो राकेट दागे थे इसराइल पर

अल अक्सा मस्जिद पर मुसलमानों द्वारा ईसाइयो पर किया पथराव और बाद में फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा इज़राइल पर दागे गए सैंकड़ो राकेट से अब मैदान युद्ध का बन गया है,अब फिलिस्तीनी आतंकवादी पनाह मांग रहे हैं और इजरायल बख्शने के विचार में नही है।

यरुशलम की अल अक्श मस्जिद पर जुमे की नमाज से शुरू हुआ संघर्ष अब इजरायल और फलस्तीनियों के बीच युद्ध में तब्दील होता जा रहा है। रातभर दोनों ही तरफ से राकेट हमले होते रहे। गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या 24 पहुंच गई है। इसमें नौ बच्चे भी शामिल हैं।
यरुशलम में अल अक्सा मस्जिद के निकट इजरायली पुलिस और फलस्तीनियों के बीच संघर्ष में सात सौ लोग घायल हो गए हैं। पांच सौ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघर्ष के दौरान गाजा पट्टी से हमास के द्वारा इजरायल पर दागे गए राकेट के जवाब में इजरायल ने ताबड़तोड़ राकेट हमले किए। अब दोनों ही ओर से पिछले दो दिनों से राकेट से हमले किए जा रहे हैं। हमास ने कहा कि उसने 45 राकेट दागे। जबकि इजरायली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कोनरिकस के अनुसार हमास ने लगभग दो सौ राकेट हमले किए हैं। इनमें से अधिकांश राकेट जमीन पर गिरे। एक राकेट से इजरायल के शहर अश्कलोन में सात मंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा है। यहां सात इजरायली घायल हो गए।

राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हिंसा को रुकवाने की अपील की
इन हवाई हमलों के साथ ही गाजा पट्टी सीमा पर हमले शुरू हो गए हैं। इजरायल की एक जीप पर ऐसा ही हमला किया गया। हमलों को देखते हुए इजरायल ने अपनी नेशनलिस्ट फ्लैग परेड के रूट को परिवर्तित कर दिया है। पूर्वी यरुशलम में संघर्ष के मामले को फलस्तीन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यरुशलम में मुस्लिम और ईसाइयों के बीच हिंसा को रुकवाने की अपील की है। अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत ने गाजा पट्टी पर इजरायल के हमलों की निंदा की है।

इजरायल दक्षिणी सीमा तैनात कर रहा है हजारों सैनिक
फलस्तीन के लगातार गाजा पट्टी से हमले को देखते हुए अब इजरायल सीमा पर सैना की तैनाती बढ़ा रहा है। इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गेंट्ज ने रिजर्व में रहने वाले पांच हजार सैनिकों की तत्काल तैनाती का आदेश दिया है।


अदिमाली के समीप कांजीरमथानम की रहने वाली सौम्या गाजा स्ट्रिप में एश्केलॉन के एक घर में केयरटेकर का काम कर रही थी। हमास के हमले में सौम्या सहित दो महिलाओं की जान गई है।
इजरायल पर रॉकेट की बौछार, हमास के हमले में भारतीय महिला की जान गई।

सोमवार से इजरायल और हमास के बीच संघर्ष तेज हो गया है

हमास ने इजरायल को निशाना बनाते हुए रॉकेट से हमले किए

इजरायल की जवाबी कार्रवाई में दो दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए

येरूशलम : इजरायल और फलस्तीन के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है। गाजा पर नियंत्रण रखने वाले हमास की तरफ से इजरायल के दक्षिण इलाकों को निशाना बनाकर किए गए रॉकेट हमलों में एक भारतीय सहित दो महिलाएं मारी गई हैं। जबकि दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। हमले में मारी गई भारतीय महिला की पहचान केरल के इदुक्की जिले की सौम्या संतोष (30) के रूप में हुई है। सौम्या इजारयल में केयरटेकर का काम करती थी। रिपोर्टों के मुताबिक हमास की ओर से दागे गए मोर्टार हमले की चपेट में आने से सौम्या की जान गई।
गाजा में केयर टेकर का काम करती थी सौम्या
अदिमाली के समीप कांजीरमथानम की रहने वाली सौम्या गाजा स्ट्रिप में एश्केलॉन के एक घर में केयरटेकर का काम कर रही थी। हमास के हमले में सौम्या सहित दो महिलाओं की जान गई है। यह हमला शाम के करीब साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। सौम्या पिछले सात वर्षों से इजरायल में काम कर रही थी। वह पिछली बार अपने परिवार से मिलने के लिए 2017 में भारत आई थी।
हमास और इजरायल के बची संघर्ष तेज हुआ
हमास और इजरायल के बीच सोमवार शाम से संघर्ष तेज हो गया है। हमास ने इजरायल को निशाना बनाते हुए सैकड़ों रॉकेट दागे हैं जबकि इजरायल ने हवाई हमलों के जरिए उसे जवाब दिया है। मंगलवार को हमास ने कहा कि उसने पांच मिनट के अंदर इजरायल की तरफ 137 रॉकेट दागे। इसके दो घंटे बाद एक अन्य हमले में दो महिलाएं मारी गईं।
रॉकेटों को इंटरसेप्ट करने से चूका डिफेंस सिस्टम
‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट हमले के समय आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम बैटरी में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई जिसके चलते यह डिफेंस सिस्टम कुछ रॉकेटों को इंटरसेप्ट करने से चूक गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तकनीकी खामी की वजह से रॉकेट तटवर्ती शहर की तरफ गिरे होंगे जिसमें दो महिलाओं की जान गई। हमास की तरफ से जारी हमलों को देखते हुए इजरायल के डिफेंस फोर्स ने लोगों से सुरक्षित इलाकों में रहने के लिए कहा है।

हमास ने इजरायल की तरफ 630 रॉकेट दागे
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक हमास ने इजरायल की तरफ 630 रॉकेट दागे हैं। सेना के मुताबिक इनमें से 200 रॉकेट्स को डोम मिसाइल डिफेंस बैटरीज ने इंटरसेप्ट किया जबकि 150 के करीब रॉकेट अपने निशाने से चूकते हुए गाजा स्ट्रिप के भीतरी इलाके में गिरे। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल से संयम बरतने और गाजा में कम बल का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply