Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

एनकाउंटर 4: चौथा हत्यारा गोलियों से छ्लनी, प्रदेश ने बोली शासन की जय,प्रशासन की जय

 

मध्यप्रदेश के गुना में एसआई समेत 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के बदले में पुलिस अपराधियों का सीधा एनकाउंटर कर रही है। पुलिस ने अब चौथे शिकारी अपराधी का एनकाउंटर कर दिया है। एक के बाद एक अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया जा रहा है। यह सिलसिला पूरी रात चलते वाला है। पुलिस अपराधियों का खात्मा करके रहेगी। उन्हें ढूंढ-ढूंढकर बाहर निकालेगी और बदला लेगी।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मियों के हत्या के आरोपी नौशाद खान, शहजाद खान के बाद चौथे आरोपी का जंगलों में एनकाउंटर कर दिया गया है। अब तक पुलिस ने 4 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस ने चौथे अपराधी को भी आरोन के पहाड़ों की तरफ मार गिराया है। चौथे आरोपी आरोन के पहाड़ों में छुपकर बैठा हुआ था। आरोपी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने कही थी बड़ी कार्रवाई की बात

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने कही थी बड़ी कार्रवाई की बात

गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बदले में पुलिस अपराधियों का सीधा एनकाउंटर कर रही है। गृहमंत्री ने देर रात जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चौथे शिकारी अपराधी का भी एनकाउंटर कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन पूरी रात चलेगा। ढूंढ ढूंढ अपराधियों को निकालेंगे और बख्शेंगे के नहीं।

बता दें गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने सुबह ही कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) गुना मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मैंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ऐसी कार्रवाई जो बाकी अपराधियों के लिए नजीर बने। अपराधी कोई भी हो पुलिस से बचके कहीं नहीं जा सकेगा।

 

Leave a Reply