आवाज नही निकली किसी सेक्युलर नेता की…..
कुवैत की महिलाओं पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुवैत सरकार ने हजारों लोगों की नागरिकता एक साथ ही रद्द कर दी है। जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। बीती रात कुवैत सरकार के इस फैसले की खबर मिलते ही वहां रह रहीं महिलाओं में कोहराम मच गया है। नागरिकता के साथ ही किसी के बैंक अकाउंट भी बंद कर दिये गये हैं। वहीं अन्य सरकारी सुविधाओं पर भी रोक लगा दी गयी है। कुवैत सरकार ने उन लोगों की नागरिकता अधिक रद्द की है जिन्हें विवाह के बाद कुवैत की नागरिकता हासिल हुई है। इसलिए इस फैसले से वहीं महिलाएं ज्यादा प्रभावित हुई हैं जिन्होंने कुवैत के पुरूषों से विवाह किया और कुवैत की नागरिकता हासिल की।