Thursday, February 19, 2026
Uncategorized

सांसद का घोर निंदनीय बयान: यदि मुसलमान और कुत्ते में से एक चुनना पड़े तो,मैं कुत्ता चुनूंगा

घोर निंदनीय

अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन ने सोशल मीडिया पर मुसलमानों की तुलना कुत्तों से कर दी है। उन्होंने ‘X’ पर लिखा कि अगर उन्हें कुत्तों और मुसलमानों के बीच किसी एक को चुनना पड़े, तो यह फैसला उनके लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।

इस विवादित पोस्ट के बाद अमेरिका में उनके इस्तीफे की माँग तेज हो गई है। डेमोक्रेट्स और मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि एक सांसद का ऐसा व्यवहार बर्दाश्त के बाहर है। हालाँकि उन्होंने बाद में सफाई देने की कोशिश की, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

रैंडी फाइन फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सांसद हैं और हार्वर्ड से पढ़े हुए हैं। 51 साल के फाइन पहले भी मुस्लिम सांसदों को ‘आतंकवादी’ कह चुके हैं। उन्होंने एक बार फिलिस्तीनी मूल की सांसद रशीदा तलीब को ‘भूखे मरो’ तक कह दिया था।

राजनीति में आने से पहले वे कैसिनो गेमिंग सेक्टर में बड़े पदों पर थे। वे सोशल मीडिया पर अपने कट्टर इजरायल समर्थक विचारों के लिए चर्चा में रहते हैं। फिलहाल वे अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की कमेटी के सदस्य हैं, लेकिन इस ताजा विवाद ने उनकी कुर्सी पर खतरा पैदा कर दिया है।

Leave a Reply