Friday, February 27, 2026
Uncategorized

खोल दिया पुलिस ने नबालिग लड़कियों की हत्या का रहस्य, लाशो पर नेताओ की राजनीति खत्म

वह एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। इस लड़की से उसे लॉकडाउन के दौरान मोहब्बत हुई थी, लेकिन जब लड़की ने उसका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो उसने उसके पानी में कीटनाशक मिला दिया। इसे पीने के बाद ही तीनों लड़कियों की हालत बिगड़ गई और दो की मौत हो गई।

पूछताछ के दौरान विनय ने पुलिस को बताया कि वह तीनों में से एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की के इंकार करने पर उसने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर उसे पिलाया। लेकिन वह पानी अन्य दोनों लड़कियों ने भी पी लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। तीनों लड़कियाँ दोनों आरोपित लड़कों को जानती थीं। आरोपितों ने उन्हें गेहूँ में रखने वाली कीटनाशक पिलाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल में भर्ती किशोरी से पड़ोस के गाँव का विनय कुमार प्यार करने लगा था। लेकिन कई बार प्रपोज करने पर जब लड़की नहीं मानी तो उसने कीटनाशक मिलाकर उसे पानी पीने को दे दिया। इससे पहले उसने लड़की को नमकीन खिलाई थी, जिसका पैकेट पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। जिसे उन्होंने घटनास्थल से पाया और उसे फॉरेंसिक टीम को जाँच के लिए भेजा।

दरअसल, इसी पैकेट को सूँघने के बाद खोजी कुत्ता बार-बार एक दुकान की ओर बढ़ रहा था, जहाँ से वह चिप्स खरीदी गईं। जब पुलिस उस दुकान पर जाँच के लिए गई तो एक नया एंगल सामने आया। दुकानदार ने बताया कि घटना से पहले लड़कियाँ उसकी दुकान से नमकीन खरीदने आईं थी।

इसी बिंदु पर आगे जाँच करते हुए विनय के बारे में भी पता चला। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्यार करता था उससे बात करने के लिए फोन नंबर माँग रहा था। लड़की के कई बार मना करने पर यह बात उसे बर्दाशत नहीं हुई और उसने गुस्से में ये कदम उठाया। गौरतलब है कि असोहा के इस केस में दो लड़कियों की मृत्यु हो गई है, वहीं एक की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। एक लड़की के पिता ने घटना के 18 घंटे बाद असोहा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

इससे उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao Case) जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई दो किशोरियों की अंत्येष्टि शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दी गई। इसके अलावा तीसरी किशोरी को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम संस्कार की कार्रवाई के बाद शुक्रवार शाम लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने उन्नाव कांड पर पत्रकारों को सारी जानकारी दी।

उन्नाव पुलिस (Unnao Police) के अफसरों ने बताया कि इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम विनय उर्फ लंबू है जबकि दूसरा नाबालिग है। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मामला एकतरफा प्यार का है। लॉकडाउन के दौरान इसका पता चला था। मोबाइल नंबर न देने के चलते आरोपी विनय उर्फ लंबू ने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिला दिया।

जहरीला पानी दिया एक लड़की को था, तीनों ने पी लिया
आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना से पहले सभी ने खेत में एकसाथ बैठकर नमकीन खाई। इसमें विनय, उसका साथी और यह तीन लड़कियां शामिल थीं। नमकीन खाने के बाद विनय ने प्रेम-प्रसंग में शामिल लड़की को पानी पीने के लिए दिया जिसे बाकी लड़कियों ने भी पी लिया। आईजी ने बताया कि विनय ने बाकी लड़कियों को पानी पीने से मना किया था, लेकिन दोनों ने जबरदस्ती पानी पी लिया। मुंह से झाग निकलने के बाद दोनों लड़के वहां से भाग गए।

किसी तरह के असॉल्ट के सबूत नहीं: IG
आईजी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह के रेप के सबूत नहीं मिले हैं। इसके अलावा आरोपी ने भी किसी भी तरह के रेप या मारपीट की बात से इनकार किया है। आईजी ने कहा कि परिवार ने जो शिकायत दी थी, मुकदमे को भी उसके ही आधार पर दर्ज किया गया था। इस मामले में अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। परिवार के बयान के आधार पर ही जांच को आगे भी बढ़ाया गया।

मोबाइल नंबर ना देने पर हुई नाराजगी
आईजी ने कहा कि विनय ने लड़की से मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन लड़की ने इससे इनकार कर दिया था। पुलिस ने कहा कि विनय के पूरे बयान पर जो तथ्य मिले हैं, उसकी पड़ताल की जा रही है। आईजी ने यह भी कहा कि जिस लड़की का अस्पताल में अभी इलाज कराया जा रहा है, उसी से विनय ने अपने एकतरफा प्यार की बात कही है।

Leave a Reply