Sunday, April 12, 2026
Uncategorized

हिंदू लड़कियों को मुसलमाननी बनाने का अड्डा बना,TCS यानि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

जाँच पूरी होने तक सस्पेंड’: नासिक धर्मांतरण केस में TCS ने जारी किया बयान, समस्या के समाधान पर नहीं दिया जोर

भारत की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी में से एक टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक ऑफिस में सामने आए धर्मांतरण रैकेट में अब कंपनी ने चुप्पी तोड़ी है। कंपनी ने समस्या के समाधान पर बात न करते हुए अपने बयान को PR स्टाइल में गढ़ा है। कंपनी ने कहा कि वह उत्पीड़न के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है।

TCS के एक प्रवक्ता ने कहा, “जैसे ही हमें नासिक में इस मामले की जानकारी मिली, हमने तुरंत कार्रवाई की। जिन कर्मचारियों की जाँच चल रही है, उन्हें जाँच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है। हम स्थानीय पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और जाँच के नतीजे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

कंपनी का यह बयान काफी बनावटी लग रहा है, जिसमें किसी तरीके से भी समस्या के समाधान पर बात नहीं की गई। हालाँकि, मामले में FIR के बाद ही कंपनी ने गिरफ्तार किए गए 6 लोगों समेत मामले से जुड़े अन्य लोगों को कंपनी सस्पेंड कर चुकी है। फिलहाल नासिक पुलिस HR से पूछताछ कर रही है, जिसने शिकायतों पर संज्ञान नहीं लिया।

गौरतलब है कि TCS के नासिक ऑफिस में कुछ मुस्लिम कर्मचारियों ने महिला हिंदू कर्मचारियों को न सिर्फ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि उन्हें जबरन नमाज पढ़ने, बीफ खाने के लिए भी मजबूर किया। कई पीड़ितों ने यौन शोषण, जबरन धर्मांतरण के दबाव के भी आरोप लगाए है। मामले की जाँच SIT को सौंपी गई है।

Leave a Reply