वेब सीरिज तांडव (Tandav) को लेकर मचे बवाल के बाद इसके डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने दूसरी बार माफी मांगी है ।
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव पर जारी विवाद के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर सेंसर लगाने की मांग उठने लगी है। मध्य प्रदेश में तो धार्मिक भावनाएं भडकाने वाली वेब सीरीज को नियंत्रित करने के लिए नीति लाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार तांडव पर राज्य में बैन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर तांडव वेब सीरीज पर तुरंत बैन लगाने की अपील की। इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी सेंसर लगाने की मांग की गई है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि धार्मिक भावनाओं पर कुठाराधात करती है, इस तरह की चीजें देश के अंदर प्रतिबंधित होनी चाहिए। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नीति की आवश्यकता है। हम केन्द्र सरकार से मांग कर रहे है कि इस तरह की नीति को जल्द से जल्द अमल में लाया जाये।
तांडव के खिलाफ बढ़ने विरोध को देखते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम को नोटिस भी जारी किया है लेकिन मध्य प्रदेश की ओर से सीरीज परबैन लगाने और ओटीटी प्लेटफार्म को सेंसर के दायरे में लाने के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश में भी तांडव का विरोध बढ़ता जा रहा है।
मध्य प्रदेश के एक अन्य मंत्री विश्वास सारंग पहले ही चेतावनी दे चुके है कि यदि वेब सीरीज पर रोक नहीं लगाई गई तो अमेजन की ऑनलाइन बिक्री का प्रदेश भर में बहिष्कार किया जायेगा।
Mnsnews > Uncategorized > वेब सीरीज़ तांडव पर मुसलमान डायरेक्टर की फिर फाफी,मध्यप्रदेश सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम
You Might Also Like
श्रद्धा दुबे कांड : पार्ट 2, ज़ुल्फ़ी मोहम्मद खान
October 23, 2026
श्रद्धा दुबे कांड,आँखें खोल देगा
October 23, 2026
लड़कियों का नया कांड,25 हजार से 60 हजार तक
October 23, 2026
हाई कोर्ट ने आईना दिखाया कॉकरोचों को
October 21, 2026
61 वा इस्लामी आतंकवादी अबू हाशिम मारा गया,,
October 19, 2026





