Sunday, March 15, 2026
Uncategorized

1 करोड़ रुपये देता था तिहाड़ जेल में,जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही जैसी 10 गर्लफ्रैंड,मिलिए महाठग से…

महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी है.

इस केस में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) और नोरा फतेही से पहले ही पूछताछ हो चुकी है. अब लगता है इस मामले में सिनेमा जगत से जुड़े कुछ और नाम सामने आ सकते हैं. ईडी के सूत्रों के हवाले से इस पूरे मामले में कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं. ईडी के सूत्रों की मानें तो सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में एक बड़ा और आलीशान ऑफ‍िस चला रहा था, जहां उसे सारी तरह की सुविधाएं म‍िल रही थीं. इतना ही नहीं, सुकेश जेल में आलीशान च‍िक‍िन पार्टीयां भी करता था और इन पार्टि‍यों में उनकी महिला म‍ित्र भी शाम‍िल होती थीं. जेल में उससे म‍िलने 10 से ज्‍यादा सुपर मॉडल और एक्‍ट्रेसेस आती थीं.

सुकेश की जेल में होती थीं आलीशान पार्टी
ईडी सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार महाठग सुकेश चंद्रशेखर त‍िहाड़ जेल से ही अपना आलीशान ऑफिस चला रहा था. चंद्रशेखर का जेल में बना ये ऑफिस सभी सुविधाओं से युक्‍त था. एक्‍ट्रेस लीना मारिया पॉल ने अपने बयान में कहा है कि जेल में उसके ऑफ‍िस में सोफा, फ्र‍िज, टीवी जैसी सुविधाएं थीं. जानकारी के अनुसान लीना को जेल में जाने का पूरा एक्‍सेस था और वह रजिस्‍टर में बि‍ना कोई एंट्री क‍िए अंदर जाती थी. लीना ने ही अपने बयान में बताया है कि चंद्रशेखर जेल में ही च‍िक‍िन पार्टियां करता था और इन पार्टियों में उसकी फीमेल फ्रेंड्स भी आती थीं.

कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले चंद्रशेखर ने कथित रूप से महज 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था.
सुकेश चंद्रशेखर हर महीने देता था 1 करोड़

सामने आई जानकारी के अनुसार सुकेश का जेल में बना ये आलीशान दफ्तर बदस्‍तूर चलता रहे इसके लिए वह जेल के अधिकार‍ियों को हर महीने 1 करोड़ की मोटी रकम देता था. उसके ऑफिस में म‍िनरल पानी की बोतलें भी थीं. बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के अलावा कम से कम 10 सुपर मॉडल और बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस सुकेश से म‍िलने त‍िहाड़ जेल में जाती थीं.
चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मामले
2017 में चुनाव आयोग रिश्वत मामले में चंद्रशेखर को एक होटल से गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल ले जाया गया था. आरोप था कि उसने ‘दो पत्तियों’ वाले चुनावी चिन्ह के मामले में आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए AIADMK (अम्मा) नेता टीटीवी दिनाकरण से रुपये लिए थे. कहा जा रहा है कि उसने AIADMK (अम्मा) गुट को चुनावी चिन्ह दिलाने के लिए 50 करोड़ रुपये में डील की थी. गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से कथित रूप से 1.3 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. सुकेश के तिहाड़ जेल में बंद होने के बाद खबरें आई थीं कि हवालात में होने के बाद भी वह करोड़ रुपये की वसूली का रैकेट चला रहा है.

एक रिपोर्ट में नोरा और सुकेश के बीच की कथित चैट्स का खुलासा किया गया है। इस चैट में नोरा सुकेश के साथ महंगी कार के बारे में बात कर रही हैं। चैट में सुकेश चंद्रशेखर नोरा से रैंज रोवर कार के बारे में पूछता है, ‘क्या तुम्हें यह पसंद आई?’ इसके जवाब में नोरा ने लिखा, ‘हां, यह एक अच्छी रफ यूज कार है। यह खूबसूरत है और पहचान बनाने वाली कार है।’ इसके बाद सुकेश कहता है, ‘मैं तुम्हें और ऑप्शंस भी दिखाऊंगा।’
मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस से ऐसे मिला था सुकेश चंद्रशेखर, वॉट्सऐप पर शुरू हुई थी बात
एक अन्य चैट में सुकेश ने नोरा को लिखा, ‘अगर तुम एक मिनट बात करके सारी बातें क्लियर कर सको तो बेहतर होगा। मुझे उम्मीद है कि तुम और तुम्हारी एजेंसी यह नहीं सोच रहे होंगे कि यह गिफ्ट क्यों दिया गया। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि इसका कोई उद्देश्य नहीं है बल्कि जब आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे गिफ्ट देते हैं। केवल इसका यही कारण है और कुछ नहीं।’

ईडी का दावा है कि नोरा फतेही को सुकेश ने महंगी बीएमडब्लू कार दिसंबर 2020 में गिफ्ट की थी। इसके बाद ईडी ने नोरा फतेही से पूछताछ भी है। नोरा फतेही ने भी माना है कि यह कार सुकेश की पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट में शामिल होने के एवज में दी थी। नोरा ने यह भी दावा किया है कि वह किसी मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल नहीं हैं बल्कि वह खुद इसकी शिकार हो गई हैं। माना जा रहा है कि ईडी जल्द ही सुकेश चंद्रशेखर से मिली कार को नोरा फतेही से जब्त कर सकती है।
ED के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर की साथी पिंकी इरानी गिरफ्तार
इससे पहले पता चला था कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को 2 जोड़ी इयररिंग्स, 2 ब्रेसलेट, 3 महंगे बैग्स, महंगे जूते समेत करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे। इसके अलावा सुकेश ने जैकलीन के परिवार के लोगों को भी गिफ्ट दिए थे। सुकेश ने जैकलीन के लिए प्राइवेट जेट प्लेन का भी इंतजाम किया था। ईडी का दावा है कि जैकलीन फरवरी 2021 से सुकेश के संपर्क में थीं। बाद में 7 अगस्त 2021 को सुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply