Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

सिपाही ने किया व्हाट्सएप बलात्कार

विवाहित होने के बावजूद झूठकर बोलकर युवती से शारीरिक संबंध बनाना सिपाही को भारी पड़ गया। ग्वालियर में व्हाट्सएप पर दोस्ती की शुरुआत का अंत भोपाल के ऐशबाग पुलिस थाने में बलात्कार के मामले के साथ हुआ। भोपाल में पुलिस विभाग के स्पेशल आर्म्स फ़ोर्स के सिपाही पर बलात्कार का केस दर्ज हुआ है, आरोपी की पहचान सोशल मीडिया के जरिये शिवपुरी की युवती से हुई थी। सिपाही पहले से शादीशुदा है। उसके बावजूद उसने युवती से झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाए।

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की शाम लगभग साढ़े पांच बजे धारा 376/ 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना ऐशबाग स्थित सत्यम होटल की है। पीड़ित 22 वर्षीय युवती है, युवती का आरोप है कि आरोपी नीरज जाटव ने पहले उसके साथ व्हाट्सएप पर दोस्ती की और फिर उससे झूठ बोलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता शिवपुरी की रहने वाली है, आरोपी ग्वालियर में तैनात है, वह 13 वी बटालियन में सिपाही है, दोनों की पहचान व्हाट्सएप के जरिये हुई थी, फिर दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। पीड़िता का भाई किसी मामलें में गिरफ्तार हुआ और अब भोपाल जेल में बंद है। युवती अपनी माँ के साथ भाई से मुलाकात करने भोपाल आई थी। इसी दौरान नीरज भी भोपाल पहुंचा और वह युवती को भोपाल भारत टॉकीज के पास मिला और उसे होटल ले गया। युवती का आरोप है कि होटल ले जाकर नीरज ने युवती से शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए , लेकिन जैसे ही युवती को उसके शादीशुदा होने का पता चला उसनें नीरज के खिलाफ ऐशबाग थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply