Saturday, April 11, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEO) खून खौला देगा ये वीडियो,चिंता रखिये सबके परिवार में एक बेटी है

अश्लील हरकत का विरोध करने पर नाबालिग से मारपीट, Video वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में युवक को एक लड़की के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
घटना मुरादाबाद के मझौला इलाके की है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक, लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। युवक ने लात-घूंसों से लड़की की पिटाई की और उसे जमीन पर भी पटक दिया।

घटना के बाद नाबालिग लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में यह ज्ञात हुआ है कि नाबालिग ने अश्लील हरकतें करने वाले लड़के से इसका विरोध किया था। इसके बाद युवक ने नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की।
हालाँकि इस मामले में पहले पुलिस ने एनसीआर दर्ज की लेकिन घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता को बुलाकर दूसरी रिपोर्ट लिखवाई। घटना के बाद से ही आरोपित फरार है।

 

 

Leave a Reply