Sunday, September 8, 2024
Uncategorized

खुद की मौत मार गया कुख्यात आतंकवादी रिन्दा

पंजाब के कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान के लाहौर में मौत हो गई है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए रिंदा की मौत की जिम्मेदारी ली है। रिंदा खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से भी जुड़ा हुआ था। वह भारत में BKI का हैंडलर था।

किडनी की बीमारी

पंजाब में टारगेट किलिंग और आतंक का दुसरा नाम बुन चुका रिंदा कई साल पहले भारत से भाग गया था। जानकारी के मुताबिक रिंदा लंबे समय से किडनी की बीमारी पीड़ित था। कई साल पहले वह भारत से पाकिस्तान भाग गया था। इलाज के दौरान पहले उसे लाहौर के जिंदल अस्पताल और फिर मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दमतोड़ दिया।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी नाम

बंबीहा गैंग के मुताबिक रिंदा को उन्होंने ही पाकिस्तान में सैट कराया था। इसके बाद वह विरोधी गैंग के लोगों के साथ मिल गया। बंबीहा गैंग ने दावा भी किया है कि रिंदा ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में भी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का साथ दिया था।

नेपाल के रास्ते भाग था

रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला था। यहां मुकदमे लगने के बाद महाराष्ट्र भाग गया। सितंबर 2011 में उसे एक कत्ल के केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। फिर वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भाग गया था। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था। रिंदा ने पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट अटैक करवाया था। नवाशंहर के CIA दफ्तर, आनंदपुर साहिब और पुलिस चौकी काहलवां में IED हमले करवा चुका है। इसके अलावा करनाल में कुछ समय पहले बम ब्लास्ट के पीछे भी उसका हाथ बताते हैं।
– विज्ञापन –

Leave a Reply