Thursday, February 19, 2026
Uncategorized

राहुल गांधी के खास कांग्रेस नेता सुहैल अंसारी ने मांगी महिला से नग्न फोटो,महिला ने की आत्महत्या

कॉन्ग्रेस नेता सुहैल अंसारी ने माँगे प्राइवेट फोटो, शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव: महिला ने की आत्महत्या, केरल पुलिस ने किया गिरफ्तार

केरल के अदूर में एक महिला की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने युवा कॉन्ग्रेस नेता सुहैल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला के सुसाइड नोट के आधार पर की है। 33 वर्षीय सुहैल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला तब शुरू हुआ जब शनिवार (14 फरवरी) को कदंबनाड में 37 वर्षीय महिला अपने घर की छत पर फंदे से लटकी मिली। वह एक स्कूल में ऑफिस स्टाफ थी।

सुसाइड नोट में आरोप है कि सुहैल उसे शारीरिक संबंध बनाने और निजी फोटो देने के लिए मजबूर कर रहा था। महिला इस प्रताड़ना से काफी परेशान थी। पुलिस अब मामले की गहराई से जाँच कर रही है।

Leave a Reply