करीम खान ने खेत में छिपाया 9550 Kg विस्फोटक और 9 कार्टन डेटोनेटर, गणतंत्र दिवस से ठीक पहले राजस्थान पुलिस ने किया बरामद

विस्फोटक की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस खेतों में पहुँची, जहाँ कट्टों में भरकर अमोनियम नाइट्रेट रखा गया था। इन कट्टों की संख्या 187 था। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि करीब वैध-अवैध तरीके से माइनिंग करने वालों को विस्फोटक बेचता था। हालाँकि विस्फोटक मिलने की खबर केन्द्रीय एजेंसियों को दे दी गई है।
नागौर के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मौके से 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, जो 187 कट्टों में रखा गया था, उसे जब्त किया गया है। इसके अलावा 9 कार्टून डेटोनेटर, 12 कार्टून और 15 बंडल नीली बत्ती वायर, 12 कार्टून और 5 बंडल लाल बत्ती वायर सहित दूसरे विस्फोट के उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।






