रतलाम. मध्य प्रदेश के रातलाम जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखा-जो कोई मेरे गंदे और शातिर पति को खोजकर ला देगा या फिर उसकी खबर देगा में उसे इनाम दूंगी। क्योंक मेरा बदमाश हसबैंड अपनी बीवी और दो बच्चों को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया है।
गर्लफ्रेंड के साथ दो लाख रुपए कैश और गहने भी ले गया…
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना रतलाम जिल के आलोट का है। जहां सपना नाम की महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा-वो मेरे साथ आए दिन मारपीट करता है। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करता है। इतना तक तो ठीक था, लेकिन उसका तो पास के गांव में रहने वाली एक महिला के साथ अफेयर है। जिसके साथ वो भाग गया है। दो लाख रुपए कैश और गहने भी ले गया है।
मेरा पति कई लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है…
बता दें कि पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली ये महिला अरवलिया ग्राम पंचायत में पदस्थ सहायक सचिव पद पर पदस्थ है। उसने अपनी फेसबुक आईडी से एक मैसेज किया है। जिसमें उसने लिखा-मेरा पति विक्रम नावटिया एक नंबर का गुंडा-बदमाश है। उसका एक ही काम है लड़कियों को अपने जाल में फंसाना। वह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। अब फिर उसने आलोट की एक लड़की को फंसाया और उसे भगाकर ले गया। मेरी आप लोगों से अपील है कि वो कहीं भी दिखे तो मुझे या पुलिस को बताएं। जिससे आपकी बहन-बेटियों की जिंदगी तबाह होने से बच जाएगी। महिला ने सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर किया हुआ है।
पति बोला-मैं गर्लफ्रेंड और पत्नी दोनों को साथ रखूंगा
वहीं मामले की जांच कर रहे आलोट थाना प्रभारी बीएल भाबर ने बताया कि सपना ने एक महीने पहले ही पति पर दहेज प्रताड़ना की FIR की थी। इसके बाद विक्रम और उसकी प्रेमिका थाने आए थे, पुलिस ने उसे समझाया भी, लेकिन वो नहीं माना। तो लड़की को वन स्टॉप सेंटर रतलाम भेजा था। तब विक्रम का कहना था कि मैं दोनों को साथ रखूंगा। इसके बाद अब से विक्रम और वह लड़की गायब है। पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज कर ली, तलाश जारी है।
Mnsnews > Uncategorized > मेरा पति निहायत हरामी और शातिर,लड़कियां बचे,पकड़ कर लाने वाले को इनाम-पत्नी ने की घोषणा
You Might Also Like
मोहम्मद शरिक को 10 साल की जेल
April 28, 2026






