Friday, February 27, 2026
Uncategorized

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने आचरण से बताया संस्कार क्या होते हैं,दो कौड़ी के जाहिल नेता सीना तान कर चलते हैं

भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम की घोषणा की. एनडीए की ओर से प्रत्याशी घोषित की गई द्रौपदी मुर्मू छह साल तक झारखंड की राज्यपाल रही हैं. मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एएनआई ने आज बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें चौबीस घंटे जेड प्लस सुरक्षा कवर मुहैया कराया है. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) अब हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगी.

दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित शिव मंदिर में पहुंचीं. यहां उन्होंने खुद झाड़ू से मंदिर की साफ-सफाई की और इसके बाद पूजा अर्चना की. द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें उन्हें मंदिर के आंगन में झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है.

यहां देखें वीडियो

मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि विपक्षी दलों द्वारा अपने उम्मीदवार की घोषणा के बाद भाजपा ने एनडीए के सभी सहयोगियों से बात करने के बाद मुर्मू को राष्ट्रपति पद की अपनी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का फैसला किया. 20 नामों पर विस्तृत चर्चा हुई और एक आम सहमति बनाई गई कि कोई पूर्व से और आदिवासी समुदाय से है. भारत का राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए. चर्चा के बाद संसदीय बोर्ड ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में नामित करने का फैसला किया.

इससे पहले मंगलवार को विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना सर्वसम्मत उम्मीदवार घोषित किया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसद एनेक्सी में विपक्षी दलों की बैठक के तुरंत बाद मीडियाकर्मियों से कहा, ‘हमने (विपक्षी दलों) ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए हमारे आम उम्मीदवार होंगे.’ राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है, जबकि मतदान 18 जुलाई को होगा. मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी.

Leave a Reply