Saturday, September 26, 2026
Uncategorized

पुलिस वाला गुंडा बर्खास्त,चाहता था बलात्कार करना,बेटे के बदले,पहचानो इसे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कानून की रक्षा करने वाली वर्दी एक बार फिर शर्मसार हुई है। भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील हरकतें और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप में आरोपी कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार मेंढे को पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह मामला न केवल महिला की गरिमा पर हमला है,बल्कि पुलिस व्यवस्था की साख पर भी गहरा सवाल खड़ा करता है।

पूरा मामला भिलाई थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित महिला का बेटा पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है। इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए आरोपी कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार मेंढे ने महिला से संपर्क किया और भरोसा दिलाया कि वह उसके बेटे को जेल से छुड़वाने में मदद करेगा।

इसी बहाने आरोपी कॉन्स्टेबल ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। जब महिला निर्धारित स्थान पर पहुंची, तो आरोपी उसे पहले बातचीत के बहाने बैठाए रखा और फिर उसे एक सुनसान जगह ले गया। यहां आरोपी ने महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया और खुद को असहज बताया, तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने जब खुद को बचाने के लिए पीरियड्स होने की बात कही, तो आरोपी कॉन्स्टेबल ने हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट को जबरन चेक किया। यह कृत्य न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि एक महिला की निजता और सम्मान पर सीधा हमला है।

कार्रवाई

महिला की शिकायत सामने आने के बाद मामले की विभागीय जांच शुरू की गई। आरोपों को गंभीर मानते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार मेंढे को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply