Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नही होगा 5 राज्यों में,मोदी के चेहरे पर होगा इलेक्शन

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि मध्य प्रदेश सहित सभी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव में कोई भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। पार्टी की तरफ से कोई सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया जाएगा। हालांकि इस प्रकार का फैसला 2018 के विधानसभा चुनाव में भी हुआ था।

मध्यप्रदेश में भाजपा का सिर्फ एक ही चेहरा- नरेंद्र मोदी

दिल्ली की मीडिया से खबर मिली है कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव श्री बीएल संतोष की बैठक हुई है। इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित भारत के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इस बात पर सभी नेताओं की सैद्धांतिक सहमति बनी कि, सभी 5 राज्यों में भाजपा की तरफ से कोई भी सीएम कैंडिडेट नहीं होगा। नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा।

बैठक में इस बात पर विचार विमर्श किया गया कि इस बार कांग्रेस पार्टी की तरफ से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। तय किया गया कि पार्टी के सामने जितनी बड़ी चुनौती होगी, पार्टी उतने ही आक्रमक तरीके से चुनाव लड़ेगी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि, लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीतना जरूरी है।

Leave a Reply