Friday, February 27, 2026
Uncategorized

राहुल गांधी से जारी है पूछताछ, कांग्रेस नेता नेत्रियां अब फुल ड्रामेबाजी पर उतारू -LIVE VIDEO

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से पूछताछ जारी है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अब तक जांच में ED द्वारा पूछे गए प्रमुख सवालों और राहुल के जवाबों की जानकारी दी।

प्रश्न: क्या आप यंग इंडिया के डायरेक्टर और शेयर होल्डर हैं?
राहुल: 
हां
प्रश्न: क्या यंग इंडिया AJL का शेयर होल्डर है?
राहुल: 
हां, दशकों से रहा है, हमेशा से है। ये कागजों में है।
प्रश्न: आप यंग इंडिया के शेयर होल्डर या डायरेक्टर क्या AJL का मालिकाना हक रखते हैं?
राहुल: 
अगर व्यक्ति किसी कंपनी का 100 प्रतिशत शेयर होल्डर है तो भी उस कंपनी पर शेयर होल्डर का मालिकाना हक नहीं होता है। यह 1955 से कानून है।
प्रश्न: क्या आपने इस कंपनी से कोई फायदा लिया?
राहुल:
 अनुच्छेद आठ और 25 वाली कंपनी में फायदा नहीं लिया जा सकता है। न वेतन ले सकते हैं न गाड़ी या अन्य भत्ते। यह सवाल ही गलत।

ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का हंगामा
राहुल गांधी पर ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से पैदल मार्च निकाला। पार्टी नेता नारेबाजी करते हुए जंतर-मंतर जा रहे थे, लेकिन कुछ दूरी पर ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ता वहां खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें घसीटकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस से भिड़ीं अलका लांबा, बिलखकर रोईं
मार्च रोकने के विरोध में कांग्रेस नेता अलका लांबा पुलिस से भिड़ गईं। वे सड़क पर बैठ गईं। वे रोते-रोते बोलीं- आज देश की जो हालत है, उस पर पूरा देश रो रहा है। हम जय जवान, जय किसान और भारत माता की जय कहते हुए प्रदर्शन करना चाहते हैं। ये हमारा संवैधानिक अधिकार है। लेकिन, ये सरकार हमारे इस लोकतांत्रिक अधिकार को छीनना चाहती है। बच्चे सेना में भर्ती होकर देश के लिए शहीद होना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनसे ये मौका छीनना चाहती है।

पुलिस वालों ने अलका लांबा को उठाने की कोशिश की तो उनकी पुलिस ने नोकझोंक हो गई। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी की। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है और उन्हें बसों में बैठाकर अलग-अलग थानों में भेज दिया है।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ED की पूछताछ खत्म होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को उनसे चौथी बार लंबी पूछताछ की गई। अब ईडी ने आज पांचवें दिन भी राहुल को तलब किया है। ईडी अब तक राहुल गांधी से करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है। वहीं, राहुल से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन भी जारी है। वहीं, हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ ने ईडी अफसरों के हवाले से खबर दी है कि राहुल के जवाबों से जांच अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं और वो इसे मनी लॉन्ड्रिंग का ही मामला मान रहे हैं। इसके अलावा सूत्रों ने ये दावा भी किया है कि गांधी परिवार की जिस यंग इंडिया लिमिटेड YIL कंपनी के जरिए नेशनल हेराल्ड की पैरेंट कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) का सिर्फ 50 लाख रुपए में टेकओवर किया गया, उस वाईआईएल कंपनी ने इनकम टैक्स चुकाने से राहत के बावजूद अब तक समाजसेवा का कोई काम नहीं किया।

Sonia Gandhi and Rahul Gandhi

सोमवार की बात करें, तो राहुल सुबह करीब सवा 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। यहां उनसे चार घंटे की पूछताछ हुई। जिसके बाद वो सवा 3 बजे लंच के लिए गए और फिर पौने 5 बजे के करीब ईडी दफ्तर पहुंचे। जहां रात तक उनसे जांच अधिकारियों ने सवाल जवाब किए। राहुल की मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ईडी ने इसी मामले में 23 जून को तलब किया है। सोनिया अभी कोरोना पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने के लिए कहा है। ऐसे में अभी तय नहीं है कि सोनिया गांधी पूछताछ के लिए 23 जून को ईडी के दफ्तर जाएंगी या नहीं।

kiren rijiju nirmala sitaraman amit shah

दूसरी तरफ, कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट की तरफ से सांसद और वकील विवेक तन्खा ने इस मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री अमित शाह और कानून मंत्री किरेन रिजिजू को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि ईडी के दफ्तर से पूछताछ के बारे में कुछ जानकारियां लीक की जा रही हैं। इनके आधार पर मीडिया में खास खबरें प्लांट की जा रही हैं। इससे कांग्रेस के नेताओं की छवि धूमिल हो रही है। इसे गैरकानूनी बताते हुए रोक लगाने की बात नोटिस में कही गई है।

 

 

 

Leave a Reply