गैंगस्टर मुख्तियार शेख पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली युवती ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह यौन शोषण तो कहा ही था, उसकी डंडे से बुरी तरह पिटाई भी करता था। मुख्तियार ने राधिकाकुंज में ही टार्चर रूम बना रखा था, जहां उन लोगों को बंधक बना कर रखता था जिन पर वह ज्यादती करता था।
विजय नगर थाने के टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, मुख्तियार शेख जमानत पर रिहा होकर बड़नगर रहने चला गया था। पुलिस ने उसे जिला कोर्ट से गिरफ्तार किया तो दुष्कर्म पीड़िता सामने आई। उसने पुलिस को बताया कि आफिस में काम करने के दौरान मुख्तियार उस पर बुरी नजर रखने लगा था। वह आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मजबूरी में काम करती रही। मुख्तियार ने उसका फायदा उठाया और शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित ने उसका शारीरिक शोषण किया। वह जब भी इसका विरोध करती, मुख्तियार टार्चर रूम में उसकी पिटाई करता था। पुलिस ने मुख्तियार के खिलाफ रिपोर्ट लिख कर पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करवा दिए हैं। पुलिस रविवार को मुख्तियार शेख के ठिकानों पर छापे मारने की कार्रवाई कर सकती है।
टार्चर रूम के टायलेट में लेटाया था बच्चे को – मुख्तियार शेख को विजय नगर थाना पुलिस ने करीब दो साल पूर्व उस वक्त गिरफ्तार किया था जब उसने एक मासूम बच्चे को टार्चर रूम में बंधक बना कर पिटाई की थी। इसके बाद उसके खिलाफ शिकायतों का अंबार लग गया और पुलिस ने उसके खिलाफ धमकी, अवैध कब्जे, अड़ीबाजी के कई मामले दर्ज कर लिए। मुख्तियार से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वह ऐसी गैंग चलता था, जिसमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। तत्कालीन डीआइजी रुचि वर्धन मिश्र ने उसकी जांच करवाई और कुछ पुलिस अफसरों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भी भेजी। तत्कालीन सीएसपी जांच रिपोर्ट में दोषी निकले





