शाहजहाँपुर-बरेली मार्ग पर कछियानी खेड़ा के पास सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई.
यह कार मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा की बताई जा रही है.
टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हालांकि इस हादसे में फरमान को सिर्फ मामूली चोटें आईं.
पुलिस ने जब फरमान से कार की डिक्की खोलने को कहा तो उसने पहले मना कर दिया और चाबी गुम होने की बात कही.
सख्ती बढ़ने पर उसने अपना नाम फरमान रजा और पिता का नाम मौलाना तौकीर रजा बताया.
पुलिस के मुताबिक जब कार की डिक्की खोली गई तो उसमें रखे एक ब्रीफकेस से आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स और एक सिरिंज बरामद हुई. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में फरमान ने स्वीकार किया कि वह ड्रग्स का इस्तेमाल करता है.
ये वो मौलाना हैं.. जो खुद को भारतीय मुसलमानो का खैरख्वाह समझते हैं….. और अनापशनाप फ़तवे देते हैं…. और यह खुद और इनके परिवार हर प्रकार की देशद्रोही, समाजद्रोही और गैर इस्लामिक कुकर्म करते हैं.
Source 360* News






