Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

कांग्रेस ने ममता बनर्जी को बताया पागल है ये

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी पर जोरदार हमला करते हुए उन्हें ‘पागल’ तक घोषित कर दिया। आपको बता दें कि पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद शुक्रवार को ममता बनर्जी ने कांग्रेस को निशाना बनाया था। ममता ने तो यहां तक कह दिया था कि बीजेपी विरोधी गठबंधन में कांग्रेस का कोई स्थान नहीं बनता। इसी बात पर अधीर रंजन चौधरी भड़के नजर आए, और ममता पर करारा हमला बोला। ममता द्वारा कांग्रेस को दिए सलाह पर पलटवार करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं है, पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। क्या दीदी के पास हैं? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उनके पास है? अधीर रंजन ने कहा कि कांग्रेस न होती तो उनके जैसे नेता भी न होते।

 

 

 

 

Leave a Reply