Monday, February 23, 2026
Uncategorized

दरगाह का ट्रस्टी डाक्टर बलात्कारी: इंजेक्शन लगा कर किया रेप,डॉ मुदस्सिर निसार

 

Dr Mudassir Nisar Arrest: मुंबई (Mumbai) में दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार, माहिम दरगाह (Mahim Dargah) का ट्रस्टी डॉक्टर मुदस्सिर निसार (Dr Mudassir Nisar) पीड़ित महिला को पहले बेहोशी का इंजेक्शन लगाता था और बाद में उसके साथ बलात्कार करता था. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अब इस मामले की जांच कर रही है.

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में माहिम दरगाह (Mahim Dargah) के ट्रस्टी डॉक्टर मुदस्सिर निसार (Dr Mudassir Nisar) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शनिवार को एक महिला के रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. डॉक्टर मुदस्सिर निसार पर आरोप है कि उसने पीड़ित महिला के साथ बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बलात्कार किया.
बता दें कि डॉक्टर मुदस्सिर निसार (Dr Mudassir Nisar) माहिम दरगाह (Mahim Dargah) के ट्रस्टी होने के साथ-साथ महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड (Maharashtra State Board of Waqf) के सदस्य भी हैं. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने महिला द्वारा शिकायत दर्ज करने के 25 दिन बाद डॉक्टर मुदस्सिर निसार को गिरफ्तार किया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, नवी मुंबई (Mumbai) में बीते 7 दिसंबर को माहिम पुलिस स्टेशन में डॉक्टर मुदस्सिर निसार के खिलाफ रेप (Rape) करने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी. पीड़ित महिला ने माहिम दरगाह के ट्रस्टी डॉक्टर मुदस्सिर निसार पर आरोप लगाया है कि उसने महिला को शादी करने का वादा किया था लेकिन बाद में वो मुकर गया.

Leave a Reply