Friday, July 26, 2024
Uncategorized

कांग्रेस की 18 और सीट तय,दिग्गी कमलनाथ समेत कई बच रहे चुनाव से

18 सीट लगभग तय कांग्रेस की…….

 

मध्य प्रदेश लोकसभा : देश में होने वाले लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। मध्यप्रदेश में लोसकभा के चुनाव 4 चरणों में संपन्न होंंगे। चुनावों के लिए बीजेपी ने प्रदेश में सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। वही कांग्रेस ने अबतक 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बाकी 18 सीटों पर कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। खबर है कि कांग्रेस 18 सीटों पर 18 मार्च यानी आज सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।

 

मध्य प्रदेश में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर विचार करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज हो सकती है। हालांकि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बीते दिनों से जारी है। अंदर खाने से खबर है कि कांग्रेस ने 18 लोकसभा सीटों पर नामों को फाइनल कर लिया है। ऐलान बाकी है।

भोपाल से जीपी माली?

पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने भोपाल से पूर्व अपर कलेक्टर जी पी माली का नाम तय किया है। वही ग्वालियर से प्रवीण पाठक, रीवा से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की पत्नी नीलम मिश्रा, बालाघाट से हिना कांवरे का नाम लगभग तय किया हैं। जबकि कांग्रेस इंदौर से जीतू पटवारी को टिकट देना चाहती है, लेकिन पटवारी चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। उन्होंने इंदौर सीट से अक्षय कांति बम का नाम आगे किया है।

गुना से जयवर्धन सिंह?

सूत्रों के अनुसार विदिशा से देवेंद्र पटेल, उज्जैन से महेश परमार, शहडोल से फूंदी लाल सिंह मार्को, राजगढ़ से रामचंद्र दांगी के नाम पर मुहर लगी है। कांग्रेस गुना लोसकभा सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को टिकट दे सकती है, हालांकि सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस गुना सीट से मौजूदा भाजपा सांसद केपी यादव को टिकट देना चाहती है। वही गुना सीट से अरुण यादव का नाम भी सामने आया है, लेकिन कांग्रेस ने अरूण यादव को खंडवा सीट से चुनाव लड़ने को कहा है।

जबलपुर से घनघोरिया?

इसके अलावा जबलपुर से लखन घनघोरिया, होशंगाबाद से संजय शर्मा, मंदसौर से पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, सागर से श्वेता अखिलेश केसरवानी, दमोह से जय ठाकुर, राजगढ़ से रामचंद्र दांगी, रतलाम से कांतिलाल भूरिया का नाम लगभग तय बताया जा रहा हैं। बता दें कि कांग्रेस आज शाम तक बची 18 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक बयान में कहा था कि 18 मार्च को 100 प्रतिशत सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा।

Leave a Reply