Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

राहुल गांधी को जमानत जप्त की चेतावनी, अब प्रियंका ने भी पल्ला झाड़ा

जमानत जब्त की चेतावनी

अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ना नहीं चाहता गांधी परिवार!

अमेठी। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। सभी पार्टिया 2024 चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पार्टियां लगातार अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर रही है। कुछ ही सीट रह गए हैं जिस पर नाम सामने आने रह गए हैं। वहीं, कभी कांग्रेस का गढ़ कई जाने वाली अमेठी में कांग्रेस अपना ही प्रत्याशी नहीं ढूंढ़ पा रही है।

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है, कि गांधी परिवार अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ना नहीं चाहता है। वहीं, अमेठी के कांग्रेसी कार्यकर्ता अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के समर्थन में एक पोस्ट किया और अंतिम में लिखा कि ‘हारने वाले का साथ दिया जा सकता है, लेकिन भागने वाले का नहीं।’ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दावा है कि राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चाहे राहुल गांधी आए और चाहे जो आए इस बार स्मृति ईरानी 3 लाख से अधिक वोटो से जीतेंगे और राहुल की जमानत जब्त होगी।

Leave a Reply