गुमला : गुमला में एक युवती को दूसरे धर्म के युवक ने प्रेम जाल में फंसाया. फिर युवती पर दबाव डाल कर उसक धर्म बदल कर शादी कर ली. अब जब लड़की के दो बच्चे हुए तो युवक ने 50 हजार रुपये दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल दिया. मारपीट भी की है. वहीं शादी के बाद युवती का नाम भी बदल दिया. इस संबंध में पीड़िता ने गुमला के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. जिसमें उन्होंने न्याय की गुहार लगायी है. युवती ने कहा है कि उसका पति गुमला में पुलिस में जवान है.
गुमला में लव जिहाद:जवान पर आरोप-धर्म बदलकर शादी की, दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, अब जान से मारने की धमकी
भुनेश्वरी से अस्मा बनी पत्नी ने पुलिसकर्मी सद्दाम पर लगाया आरोप
एसपी को आवेदन सौंपा, बोली-बेटी को मार डालने की देता है धमकी
गुमला जिला के डुमरी थाना अंतर्गत जैरगी निवासी पुलिसकर्मी सद्दाम हुसैन की पत्नी ने पति पर धर्मांतरण कराने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने एसपी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में 24 वर्षीय अस्मा बीबी उर्फ भुनेश्वरी कुमारी ने कहा कि वह डुमरी प्रखंड के जुरमु गांव की रहने वाली है। उसके पिता का नाम शेषनाग चिक बड़ाइक है।
8 साल पहले जब वह 16 साल की नाबालिग थी उस समय सद्दाम ने लव जिहाद के तहत गलत नियत से उसे प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद उसकी मांग में सिंदूर देकर उसे अपने घर ले गया तथा मुस्लिम रीति रिवाज से उससे निकाह किया। नाबालिग होने के कारण उसे भविष्य की कठिनाइयों का अंदाजा नहीं था। निकाह के बाद सद्दाम ने उसका नामकरण अस्मा कर दिया।
मायके से 50 हजार रुपए दहेज में लाने के लिए करता था प्रताड़ित
जवान की पत्नी अस्मा बीबी उर्फ भुनेश्वरी कुमारी ने बताया कि शादी करने के बाद उसका पति सद्दाम हमेशा उसके साथ मारपीट करता रहा और दहेज के रूप में मायके से 50 हजार रुपए लाने के लिए प्रताड़ित किया। सद्दाम की बहन भी दबाव डालती थी। सद्दाम की बहन बोलती थी कि प्रतिबंधित मांस खाने के बाद ही वह मुस्लिम बनेगी।
पीड़िता ने कहा कि जान से मार देने की धमकी के डर से वह पति का जुल्म सहती रही। उसकी दो संतान 7 वर्ष का बेटा गुफरान और 4 वर्ष की बेटी सुरैया परवीन है। सद्दाम बेटी को भी जहर दे कर मार डालने की धमकी देता है। पुलिसकर्मी होने के कारण उसे धमकी देता रहता है कि वह उसे जान से मार देगा तथा दूसरी शादी करेगा। ऐसा करने के बाद भी उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।
इसी क्रम में 19 जुलाई को सद्दाम ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया है। एक दिन परिचित के घर में रही। इसके बाद 20 जुलाई को गुमला में एसपी के कार्यालय में आवेदन दिया।
गुमला के पुलिस लाइन में पदस्थापित है सद्दाम
पीड़िता ने बताया कि सद्दाम वर्तमान में गुमला के पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी के रूप में पदस्थापित है। उसने शादी की नियत से उसका धर्म परिवर्तन कराया। इस मामले पर एसपी हृदीप पी जनार्दन ने कहा पीड़ित ने आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
गुमला में एसपी को आवेदन देने के बाद ससुराल वाले पहुंचे और पीड़िता को मनाकर ले गए अपने साथ घर
पीड़िता भुवनेश्वरी कुमारी डुमरी थाना क्षेत्र के जुरमु गांव निवासी शेषनाग चिक बड़ाइक की पुत्री है। जिसका नाम सद्दाम से निकाह के बाद अस्मा बीबी हो गया है। उसने बताया कि जब वह 8 वर्ष पूर्व 16 वर्ष की थी तब सद्दाम उसे प्रेम जाल में फंसाया था। एक दिन उसकी मांग में सिंदूर भरकर बोला की अब शादी हो गई और वे पति-पत्नी हैं। उसके बाद वह अपने घर ले जाकर उससे निकाह कर लिया।
ससुराल में उसके बाद उसका पति उसके साथ हमेशा मारपीट करने लगा। इधर एसपी को आवेदन देने के पश्चात उसके ससुराल वाले पहुंचे और उसे समझा बुझाकर अपने साथ घर ले गए हैं। फिलहाल वह अपने ससुराल में है। इधर मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं जिले में लव जिहाद को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट व घर से निकलने की बात से इंकार
आरोपी सद्दाम हुसैन के मोबाइल पर फोन लगाकर पक्ष लेने का कई बार प्रयास किया गया। लेकिन फोन पर पुलिसकर्मी सद्दाम से बात नहीं हो सकी। फोन करने पर बारबार एक महिला ही रिसीव कर रही थी। उसने कहा कि मारपीट, प्रताड़ना की घटना और सद्दाम की पत्नी को घर से निकलने की बात सरासर गलत है।





