Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEO)ONLY FOR 18+,नौ की मौत पहाड़ी टूट कर गिरी

 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बटसेरी में सांगला-छितकुल मार्ग पर रविवार दोपहर को पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में एक पर्यटक वाहन आ गया। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय व्यक्ति और दो पर्यटक जख्मी हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि वाहन को चट्टानों ने हवा में ही उड़ा दिया और 600 मीटर नीचे बास्पा नदी के किनारे दूसरी सड़क पर जा गिरा।

मृतकों में मां और पुत्र-पुत्री समेत 4 राजस्थान के, छत्तीसगढ़ के दो, महाराष्ट्र और दिल्ली का एक-एक पर्यटक शामिल है। एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी पर्यटक दिल्ली से ट्रैवल एजेंसी के वाहन में किन्नौर घूमने आए थे। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर से बटसेरी स्थित बास्पा नदी पर बना 120 मीटर लंबा लोहे का पुल भी पलक झपकते ही धराशायी हो गया।
महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ के बाद भूस्खलन के कारण 138+ लोगों की जान के बाद अब हिमाचल प्रदेश से बुरी खबर। यहाँ भूस्खलन हुआ किन्नौर (Kinnaur) जिले के बटसेरी (Batseri) गुंसा के पास। इस हादसे में दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए 9 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन में फँस गई। इस दौरान पहाड़ी के टूटते और उस पर से भारी-भरकम पत्थर को गिरते देख किसी स्थानीय ने इसे रिकॉर्ड कर लिया।

प्रसार भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में आप स्पष्ट तौर पर भूस्खलन और उसके खौफनाक दृश्यों को देख सकते हैं।

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँच गई है। हालाँकि पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थर के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। प्रशासन के साथ बटसेरी के स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

भूस्खलन होने से गाँव के लिए बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है, जिससे गाँव का संपर्क कट गया है।

 

Leave a Reply