Thursday, April 30, 2026
Uncategorized

राहुल गांधी ने अब ममता बनर्जी पर आरोप लगा दिया

 

हाइलाइट्स

मेघालय चुनाव में राहुल गांधी ने तृणमूल पर लगाए आरोप

कहा- तृणमूल कांग्रेस भाजपा का सहयोगी दल

तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दिया जवाब

नई दिल्‍ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने बुधवार को मेघालय चुनाव (Meghalaya Assembly Election) प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस को बीजेपी का सहयोगी बताया तो टीएमसी के महासचिव ने भी खूब जवाब दिया. अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अप्रासंगिकता, अक्षमता और असुरक्षा ने कांग्रेस को उन्‍माद में ला दिया है. मैं राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि टीएमसी पर हमला करने की बजाय वो घमंड की राज‍नीति पर फिर सोचे . टीएमसी का विकास पैसे से नहीं, बल्कि जनता के प्‍यार से होता है. यह पूरी पार्टी को प्रेरित करता है.

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने बंगाल चुनाव 2021 में 92 सीटों पर चुनाव लड़ा तो क्‍या उसने बीजेपी की मदद की थी? राहुल गांधी अपनी कांग्रेस को देखें और सोचे जो बीते 45 चुनावों में से 40 हार चुकी है. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मेघालय की चुनावी रैली में कहा था कि टीएमसी, गोवा चुनाव में भाजपा की मदद करने गई थी. ट्वीट के जरिए अभिषेक बनर्जी ने अपनी बात रखीं. चुनावी रैली में राहुल गांधी ने टीएमसी पर कई आरोप लगाए. उन्‍होंने कहा कि आप सब टीएमसी का इतिहास जानते हैं, बंगाल में हुई हिंसा और घोटाले को भी सब जानते हैं.

ममता बनर्जी ने कहा कि CAA और NRC लागू नहीं हैबंगाल में हिंसा की सच्‍चाई सबको पता है. वे गोवा आए और बड़ी रकम खर्च की थी, क्‍योंकि उनको भारतीय जनता पार्टी की मदद करनी थी. बुधवार को टीएमसी की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मेघालय में थीं. उन्‍होंने कहा कि बाहर से आने वालों को पूर्वोत्‍तर राज्‍य के लोगों पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्‍ट्रीय नागरिक पंजी ( NRC) नहीं लगने दिया जाएगा. बाहर से आए लोगों को अपने ऊपर सीएए और एनआरजी लागू न करने दे.

 

Leave a Reply