भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चेताया धमकी देने वालो को
शहर में धार्मिक नारेबाजी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ मुस्लिम युवकों ने पुलिस (Police) प्रशासन को धमकी दी है कि यदि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की गई तो हम इंदौर (Indore) को आग के हवाले कर देंगे. इस पर टिप्पणी करते हुए भाजपा किे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हम इस तरह की धमकी देने वाली विचारधारा को आग लगा देंगे.
शहर में धार्मिक नारेबाजी का विरोध कर रहे मुस्लिम युवकों ने प्रशासन से नारेबाजी कर रहे युवकों की गिरफ्तारी की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो हम इंदौर (Indore) को आग के हवाले कर देंगे. इस वीडियो के वायरल होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ये प्रदेश की पुलिस (Police) के लिए अलार्मिंग है. कुछ लोग कहते हैं हम इंदौर (Indore) को आग लगा देंगे, यहां भी सिर कलम करने के नारे लगाए गए. इस प्रकार के लोगों को बख्शा नहीं जाए. हम इस तरह की धमकी देने वाले लोगों की विचारधारा में आग लगा देंगे. उन्होंने कहा कि इंदौर (Indore) के लोगों ने खून-पसीना एक करके इंदौर (Indore) को नंबर वन बनाया है. जो इस प्रकार शहर को आग लगाने की बात करेगा उसके लिए बहुत मुश्किल होगा.
‘जुमे की नमाज के बाद पूरे शहर को जला देंगे’: मुस्लिम भीड़ ने खुलेआम धमकाया, हिन्दुओं को बताया ‘सूअर’ – MP के वीडियो पर कार्रवाई की माँग

मध्य प्रदेश के इंदौर में भड़काऊ नारे लगा कर साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि ये भड़काऊ नारे ‘सिर तन से जुदा’ गैंग ने लगाए हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में मुस्लिमों की भीड़ इंदौर को जला देने और कुछ लोगों के लिए सूअर शब्द का इस्तेमाल कर रही है। वीडियो में हिंसा के लिए जुमे की नमाज़ के बाद का समय खुलेआम तय किया जा रहा है। ‘विश्व हिन्दू परिषद (VHP)’ राष्ट्रीय प्रवक्ता ने वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।
शनिवार (29 जनवरी, 2023) को विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने 2 मिनट 2 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है। इंदौर के बताए जा रहे इस वीडियो में भीड़ में एक व्यक्ति खुलेआम इंदौर को जलाने की धमकी दे रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति इसके लिए जुमे की नमाज़ का समय मुकर्रर कर रहा है। वीडियो बना रही सामने खड़ी भीड़ में किसी ने भी उन्हें रोकने या समझाने की कोशिश नहीं की उलटे उनकी बयानबाजी का उत्तेजक नारे लगा कर समर्थन किया। इस दौरान दूसरे धर्म के लोगों को सुअर और खुद को शेर जैसे शब्द भी बोले गए।
विनोद बंसल ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को टैग करते हुए भड़काऊ बयान दे रहे लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की माँग की है। उनके इस पोस्ट पर कई अन्य यूजर भी वीडियो में दिख रहे लोगों पर एक्शन की माँग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। मामले में 2 लोगों को आरोपित किया गया है जिन पर IPC की धारा 505,295 और 34 के तहत FIR दर्ज की है।
केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित फरार हैं जिसमें से एक की लोकेशन अजमेर और दूसरे की रतलाम में मिलना बताया जा रहा है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।






