Sunday, April 26, 2026
Uncategorized

मोहम्मद जमील ने दलित हिन्दू को फंसाया, रेप ,गर्भवती किया,अबॉर्शन,फिर साथी मुसलमानों को बांटा,बेचने की तैयारी

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की रहने वाली एक युवती ने बरेली जिले के रहने वाले शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील फिल्म बनाई और फिर ब्लैकमेल कर अपने दोस्तों से भी उसका रेप कराया. आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाता था. बरेली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, उधमसिंह नगर जिले की रहने वाली युवती काम के सिलसिले में बरेली आती-जाती थी. इस दौरान भोजीपुरा के पचदौरा डोहरिया गांव के रहने वाले जमील से उसकी दोस्ती हो गई. पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जमील उसे भोजीपुरा लेकर गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया. युवती के विरोध करने पर उसे शादी का झांसा दिया और जब वह गर्भवती हो गई, तो उसका अबॉर्शन करा दिया.

युवती ने पुलिस को बताया कि जमील ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था. उसने अपने दोस्तों से भी उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. वहीं जमील उससे जबरन देह व्यापार भी कराने लगा. आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाता था. तंग आकर पीड़िता किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बरेली जिले की भोजीपुरा पुलिस ने फौरन आरोपी जमील के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया और उसकी तलाश कर गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है.

Leave a Reply