उत्तर कोरिया(North Korea) में लोगों के हंसने और खुश होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इतना ही नहीं रोने तक में कड़ा पहरा लगा हुआ है. दरअसल उत्तर कोरिया इन दिनों अपने पूर्व नेता किम जोंग इल की 10वीं बरसी बना रहा है. पूर्व नेता के निधन के 10 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है. जिसे लेकर यहां की जनता पर 11 दिनों तक कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. अधिकारियों ने लोगों के हंसने, खुशी जाहिर करने शराब पीने पर रोक लगाने का सख्त आदेश दिए हैं. इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी लोगों पर कड़ा पहरा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग पर्याप्त दुखी है या नहीं.
दरअसल उत्तर कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग इल ने उत्तर कोरिया में 1994 से 2011 तक शासन किया था. उनकी निधन 17 दिसंबर 2011 में 69साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ था. उत्तर कोरिया में हर साल ये 10 दिनों का शोक दिवस मनाया जाता है. हालांकि इस बार उनकी मौत के 10 साल पूरे होने पर यह 11 दिनों का शोक दिवस होगा.





