Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

रोड रेज़,स्कूटी और मोटरसाइकिल भिड़ी,2 की हत्या

दिल्ली में रोड रेज के बाद डबल मर्डर:बाइक से स्कूटी भिड़ने पर हुआ विवाद, इतनी सी बात पर चाकू गोदकर कर दी 2 लोगों की हत्या; एक आरोपी नाबालिग
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी, स्कूटी सवार युवकों को ताबड़तोड़ चाकू मारते नजर आ रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में रोड रेज के बाद डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाद महज बाइक से स्कूटी भिड़ने का था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि कुछ ही मिनटों में 2 लोगों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक महज 19 साल का है। दूसरा नाबालिग है। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज भी सामने आ चुके हैं।

वारदात दिल्ली के उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार देर रात करीब 12.40 बजे की है। पुलिस ने बताया कि देर रात PCR पर फोन आया कि पश्चिम विहार के उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस दोनों को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो रोड रेज का केस सामने आया।

रोड रेज में मृत 23 साल रोहित दिल्ली के शिवराम पार्क का रहने वाला था। वह सिविल डिफेंस में वॉलंटियर भी था।
रोड रेज में मृत 23 साल रोहित दिल्ली के शिवराम पार्क का रहने वाला था। वह सिविल डिफेंस में वॉलंटियर भी था।

वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे आरोपी

आरोपी बाइक पर सवार थे। उनकी गाड़ी की टक्कर स्कूटी पर सवार 23 साल के रोहित और 20 साल के घनश्याम से हो गई। चारों के बीच विवाद शुरू हो गया। मारपीट होने लगी। बाइक सवार 19 साल के प्रदीप कोहली ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इसमें रोहित और घनश्याम घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना में मरने वाला रोहित शिवराम पार्क के पास रहता था। घनश्याम मूल रूप से बिहार के बेगुसराय के गढ़पुरा का रहने वाला था। वारदात के बाद आरोपी प्रदीप अपने नाबालिग साथी के साथ फरार हो गया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, पश्चिम विहार थाना पुलिस ने कुछ दे बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, पश्चिम विहार थाना पुलिस ने कुछ दे बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
https://youtu.be/hYZF3c_pOnA

CCTV में थप्पड़ मारता दिखा स्कूटी सवार
CCTV फुटेज देखने पर ये साफतौर पर रोड रेज का मामला नजर आ रहा है। बाइक और स्कूटी की टक्कर होती है और स्कूटी चला रहा सफेद शर्ट पहना व्यक्ति गाड़ी से उतरकर बाइक सवार को थप्पड़ मारता है। एक युवक बीच बचाव की कोशिश भी करता भी दिख रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चाकू और मोटरसाइकल बरामद की है।

Leave a Reply