पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनके गुरु और आम आदमी पार्टी AAP के चीफ अरविंद केजरीवाल किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर केजरीवाल और भगवंत मान की चर्चा हो रही है। वजह बनी है एक कार। दरअसल, सोमवार को अरविंद केजरीवाल पंजाब के संगरूर में रोड शो कर रहे थे। यहां लोकसभा सीट का उपचुनाव होना है। संगरूर से पहले भगवंत मान ही सांसद थे। पंजाब का सीएम बनने के बाद उन्होंने सीट छोड़ी थी और उसी खाली सीट पर अब चुनाव होने वाला है। खैर, बात कार, केजरीवाल और भगवंत मान की हम कर रहे थे। अब आपको बताते हैं कि कार की वजह से भगवंत मान और केजरीवाल आखिर चर्चा में क्यों आए।
तो हुआ ये कि केजरीवाल ने जब संगरूर में सोमवार को रोड शो शुरू किया, तो भगवंत मान को उनके साथ गाड़ी की सनरूफ से बाहर लोगों का अभिवादन करते देखा गया। फिर शाम को एक नया वीडियो सामने आ गया। @BefittingFacts नाम के ट्विटर यूजर ने जो नया वीडियो अपने हैंडल पर जारी किया, उसमें भगवंत मान कार की खिड़की पर लटके दिखे। जबकि, केजरीवाल गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकले हुए थे और अभिवादन कर रहे थे। वीडियो में ये भी दिखा कि भगवंत मान की सुरक्षा को भी इस दौरान सेंध लग गई। अचानक एक लड़का आया और वो भी गाड़ी पर भगवंत के सामने लटककर सेल्फी लेने लगा। भगवंत मान उसे खुद हटाते नजर आए। जबकि, उस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी कुछ नहीं बोले।
केजरीवाल की कार में भगवंत मान के लटके होने का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स मजे लेने लगे। तमाम यूजर्स ने तंज कसे और भगवंत मान के अलावा अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। ज्यादातर यूजर्स ने पंजाब के सीएम के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान को आड़े हाथ लिया। वहीं, तमाम यूजर्स मजे लेते नजर आए। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर क्या प्रतिक्रिया दी, उसे आप नीचे पढ़ सकते हैं…






