Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

70 साल का मोहम्मद शमीम खान,दो छोटी बच्ची उसको कहती थी दादा

70 साल का वो ‘दरिंदा’ और दो मासूमों बच्ची
मामला मेरठ का है। यहां एक 70 वर्षीय शख्स ने दो बच्चियों के साथ दरिंदगी की कोशिश की। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में टीपी नगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है। जहां 70 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को पड़ोस में रहने वालीं दो मासूम बच्चियों के प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने 14 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया कर लिया। इसके बाद अब आरोपी दरिंदा अपने गुनाह पर पछता रहा है। क्षेत्र की रहने वाली सात और आठ साल की दो सगी बहनें शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान बच्चियों के पड़ोस में रहने वाला 70 साल का शमीम नाम का बुजुर्ग दोनों बच्चियों को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया।

बुजुर्ग होने के नाते दोनों ही बच्चियां शमीम को दादा कहकर बुलाती थीं। इसी वजह से वे शमीम की बातों में आकर उसके घर चली गईं। शमीम ने घर में ले जाकर खेल-खेल में दोनों बच्चियों के कपड़े उतार डाले। इसके बाद दरिंदगी पर उतारू शमीम ने उनके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच दोनों मासूम ‘दरिंदे’ शमीम के इरादों को भांप गईं और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद घबराकर शमीम अपने घर से फरार हो गया। बदहवास हालत में रोती-बिलखती अपने घर पहुंचीं दोनों बच्चियों ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। मामले का पता चलते ही बच्चियों के परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी
बच्चियों के परिजन दोनों बच्चियों को लेकर सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िताओं के चाचा ने आरोपी शमीम के खिलाफ 376 और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी शमीम को शनिवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद शमीम अपनी हरकत पर पछतावा कर रहा है। दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया जा रहा है। इसी के साथ आरोपी शमीम को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply