. यूपी के फतेहपुर जिले में इस्लामिक संगठन की आड़ में कथित रूप से अवैध धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस्लामिक संगठन से जुड़े लोग सबसे पहले बेरोजगार हिन्दू युवकों को अपना निशाना बनाते है. फिर उन्हें किसी बड़ी कंपनी में नौकरी, मकान और लाखों रुपये कमाने का सपना दिखाकर अपने संगठन का सदस्य बनाते हैं. जब हिन्दू युवक इस्लामिक संगठन का सदस्यता ले लेता है तो उसे मदरसे में भेजा जाता है, जहां पर मदरसे का मौलवी हिन्दू युवकों को मुस्लिम धर्म अपनाने और उसका प्रचार-प्रसार करने की एक सप्ताह तक ट्रेनिग देता है. जब मौलवी बेरोजगार हिन्दू युवको का ब्रेनवॉश करने में कामयाब हो जाता है तो उनका जबरन धर्मांतरण करवा देता है.
इस्लामिक संगठन की आड़ में मदरसे में इस कथित धर्मांतरण रैकेट का उस वक्त भंडाफोड़ हुआ, जब बनारस जिले के रहने वाले सुधांशु चौहान ने धर्मांतरण करने से साफ इनकार कर दिया. उसका आरोप है कि इसके बाद मदरसे में उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया. जब इस बात की भनक उसके परिजनों को चली तो वह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर से अपने बेटे को इस्लामिक संगठन के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई.
इसके बाद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के मीडिया प्रभारी दिनेश ने फतेहपुर जिले के मंत्री प्रतिनिधि अंशू सिंह सेंगर को फोन कर तत्काल पूरे मामले में कार्रवाई कराए जाने की बात कही. केंद्रीय मंत्री के जिला प्रतिनिधि अंशू सिंह सेंगर ने सुधांशू चौहान के परिजनों से संपर्क कर घटनाक्रम जाना और फिर पूरे मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की. पुलिस ने इस्लामिक संगठन की आड़ में लखनऊ बाईपास स्थित एक किराये के मकान में चल रहे मदरसे में दबिश डालकर कर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और कथित रूप से बंधक बने हिन्दू युवक सुधांशु को भी बरामद कर थाने ले गई.
O






